Government Employee

त्‍योहारों से पहले ही सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, 2 साल के लिए बढ़ाया एलटीए

कोरोना संकट के कारण देश की अर्थव्‍यवस्‍था डांवाडोल हो चुकी है। इस बीच केंद्र की नरेंद्र Modi Government ने केंद्रीय कर्मचारियों को त्‍योहारी सीजन में बड़ा तोहफा दिया है। कार्मिक राज्यमंत्री Jitendra Singh ने बताया कि सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को पूर्वोत्तर, लद्दाख, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और जम्मू-कश्मीर की यात्रा के लिए लीव ट्रैवेल अलाउंस (LTA) की सुविधा 2 साल तक के लिए बढा दी है।


एलटीए सुविधाएं 25 सितंबर 2022 तक बढ़ा दी गई हैं
जितेंद्र सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को एलटीसी (LTC) के लिए पेड हॉलिडे के साथ-साथ आने जाने के लिए ट्रैवेल अलाउंस दिया जाएगा। इसके अलावा इन राज्यों की यात्रा प्राइवेट एयरलाइंस कंपनियों से भी की जा सकती हैं। केंद्रीय कर्मचारी हवाई सफर के लिए इकोनॉमी क्लास के टिकट बुक करा सकते हैं। कार्मिक राज्यमंत्री ने कहा कि नॉन-एलिजिबल गवर्नमेंट एम्‍प्‍लॉय भी एयर ट्रैवेल कर सकते हैं। यह सभी सुविधाएं 25 सिंतबर 2022 तक बढ़ा दी गई हैं।


केंद्रीय कर्मचारी अब छुट्टियां मनाने के लिए पूर्वोत्तर, लद्दाख, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और जम्मू कश्मीर का प्लान बना सकते हैं। दरअसल, केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार की तरफ से LTA मुहैया कराया जाता है। इसके तहत कर्मचारी और अधिकारी कहीं भी घूमने जाएं तो ट्रैवेल अलाउंस क्लेम कर सकते हैं। इसमें कर्मचारी या अधिकारी अपने परिवार के साथ या अकेले घूमने जा सकते हैं। यात्रा के दौरान होने वाले कई खर्चों का भुगतान एलटीए के तहत किया जाता है। हालांकि, Corona महामारी के कारण इस बार केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्‍ता नहीं बढ़ाया गया है।


केंद्रीय कर्मचारियों को पुरानी दर से ही मिल रहा महंगाई भत्‍ता
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए साल में 2 बार बढ़ाया जाने वाला महंगाई भत्‍ता Corona महामारी के कारण पुरानी दर पर ही दिया जा रहा है। महंगाई भत्‍ता में जनवरी 2020 में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्‍ता 21 फीसदी हो गया था। इसके बाद Coronavirus के कारण आर्थिक हालात खराब होने के कारण इसमें इजाफा नहीं किया गया है। फिलहाल 30 जून 2021 तक महंगाई भत्‍ता 17 फीसदी की दर से ही दिया जा रहा है। तक बता दें कि केंद्र सरकार हर साल जनवरी और जुलाई में महंगाई भत्‍ता बढ़ाने का ऐलान करती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1