CoronaVirus in CHINA

जापान में 7 मार्च तक इमरजेंसी बढ़ाई गई; ऑक्सफोर्ड पर वैक्सीन के ट्रायल में गड़बड़ी का आरोप

जापान के PM योशिहिडे सुगा ने देश में 7 मार्च तक इमरजेंसी बढ़ा दी है। PM ने कहा कि देश में कोरोना के मामलों में तेजी आ रही है। इसको देखते हुए ऐहतियातन यह फैसला लिया गया है। जापान में अब तक 3 लाख 89 हजार 518 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5,722 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 3 लाख 34 हजार 125 लोग ठीक हो चुके हैं। 49 हजार 671 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

ऑक्सफोर्ड पर कोरोना वैक्सीन के ट्रायल में गड़बड़ी का आरोप लगा है। रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआत में ट्रायल में शामिल होने वाले 1,500 वॉलंटियर्स को वैक्सीन की गलत डोज दी गई थी। इन्हें इसके बारे में बताया भी नहीं गया था। ट्रायल के चीफ इंवेस्टिगेटर और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर एंड्रयू जे पोलार्ड के एक लेटर से इसका खुलासा हुआ है। हालांकि, ऑक्सफोर्ड ने गलती मानने से इंकार कर दिया है।

पुर्तगाल में कोरोना से होने वाली मौतें बढ़ गई हैं। अब तक यहां 12 हजार 482 लोग जान गंवा चुके हैं। चिंता की बात ये है कि इनमें 44.7% यानी 5,576 लोगों की मौत इसी साल जनवरी में हुई है। दुनिया में अब तक 10 करोड़ 39 लाख 18 हजार से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7 करोड़ 57 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22 लाख 46 हजार 963 की मौत हो चुकी है। 2 करोड़ 59 लाख मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। इनमें 1 लाख से ज्यादा की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1