Amazon.com Inc

TikTok को डिलीट करने के लिए अमेजन ने कर्मचारियों को भेजे गए ईमेल को बताया मिस्टेक, जानिए क्या है पूरा मामला

वाशिंगटन- ई-कॉमर्स की सबसे बड़ी कंपनी Amazon ने एक ई-मेल भेजकर अपने कर्मचारियों से चीनी एप TikTok को डिलीट करने की बात कही थी। लेकिन इसके कुछ ही घंटों के बाद Amazon ने कहा है कि ये मेल गलती से चला गया था। Amazon के आधिकारिक बयान में कहा गया कि आज सुबह हमारे कुछ कर्मचारियों को गलती से ई-मेल भेजा गया।


बात से पलटा अमेजन
Amazon ने पहले तो अपने कर्मचारियों को तुरंत TikTok एप हटाने को कहा लेकिन कुछ ही देर बाद अमेजन बैक फुट पर आ गया। Amazon ने कहा कि TikTok के संबंध में अभी हमारी नीतियों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। Amazon प्रवक्ता जैकी एंडरसन ने मीडिया को एक मेल कर बताया कि वो मेल गलती से चला गया था और उसके बारे में सवालों के जवाब देने से इनकार कर दिया।


चीनी इंटरनेट दिग्गज बाइटडांस टिक टॉक के मालिक
वॉलमार्ट के बाद Amazon दूसरा सबसे बड़ा अमेरिकी निजी नियोक्ता है, जिसके दुनिया भर में 8,40,000 से अधिक कर्मचारी हैं, और TikTok के खिलाफ जाने से ऐप पर दबाव बढ़ जाएगा। चीनी इंटरनेट दिग्गज बाइटडांस टिक टॉक के मालिक है। जिसे चीन के बाहर के उपयोगकर्ताओं के लिए डिज़ाइन किया गया है।

डिलीट करने की बात कही
प्रसिद्ध ई-कॉमर्स कंपनी Amazon अपने कर्मचारियों के फोन से चीनी एप TikTok डिलीट करने को कह रही थी। एक रिपोर्ट के अनुसार Amazon ने इसके पीछे सुरक्षा कारणों का हवाला दिया है। बीते दिनों भारत सरकार ने भी डाटा सुरक्षा के मुद्दे पर TikTok समेत 59 चीनी एप्स पर प्रतिबंध लगाया था।

शक्रवार तक डिलीट करने को कहा
गौरतलब है कि Amazon ने अपने कर्मचारियों को भेजे एक ई-मेल में कहा है कि सभी कर्मचारी अपने उन डिवाइस से यह एप डिलीट करें, जिसमें वह ‘अमेजन ई-मेल’ सेवा का उपयोग करते हैं। इसमें कहा गया है कि कर्मचारियों को शुक्रवार तक मुख्य रूप से अपने मोबाइल से यह एप डिलीट करनी होगी। ऐसा नहीं करने की स्थिति में वह अपने मोबाइल पर Amazon की ईमेल सेवा का उपयोग नहीं कर पाएंगे। हालांकि, कंपनी ने यह भी कहा कि कर्मचारी अपने लैपटॉप में ब्राउजर से TikTok का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ट्रंप प्रशासन ने टिकटॉक बैन करने के दिए थे संकेत
टिकटॉक की मालिकाना कंपनी चीन की बाइटडांस है। यह एप दुनियाभर में शॉर्ट वीडियो बनाने के लिए काफी प्रचलित है। भारत में बैन किए जाने के बाद अमेरिका में भी इस पर प्रतिबंध लगाए जाने की खबरें सामने आई थीं। इन खबरों में कहा गया था कि निजी डाटा की सुरक्षा को मुद्दे को देखते हुए ट्रंप प्रशासन भी TikTok पर बैन लगाने पर विचार कर रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1