मिस्र: पूर्व राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक का निधन, लंबे समय से थे बिमार

मिस्र पर लगभग तीन दशक तक शासन करने वाले पूर्व राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक का 91 साल की उम्र में निधन हो गया। पूर्व राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक को अपने ही देश में 18 दिनों तक विरोध झेलना पड़ा था जिसके बाद 11 फरवरी, 2011 को उन्हें राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देना पड़ा था। हुस्नी मुबारक के इस्तीफे के बाद अप्रैल 2011 में उन्हे गिरफ्तार कर लिया गया था। स्थानीय मीडिया के मुताबिक पूर्व राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक पिछले काफी दिनों से बिमार चल रहे थे, जिसकी वजह से बीते मंगलवार को उनका निधन हो गया।

हुस्नी मुबारक का जन्म 4 मई, 1928 को नील डेल्टा में एक गांव में हुआ था। उन्होंने 30 साल तक मिस्र के राष्ट्रपति बने रहे। अपने शासन काल के दौरान हुस्नी मुबारक पर कई आरोप लगे जिसमें भ्रष्टाचार, प्रदर्शनकारियों की निर्मम हत्या, राजनीतिक दमन जैसे आरोप शामिल हैं। 2011 में गिरफ्तार किए गए हुस्नी मुबारक को मार्च 2017 में जेल से रिहा किया गया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1