Lifestyle

जामुन खाइए वजन को दूर कीजिए

जामुन गर्मियों में खाए जाने वाला एक अच्छा फल माना जाता है। चाट मसाले के साथ खाने पर इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। गर्मियों में पैदा होने वाला फल जितना पौष्टिक होता है, उतना ही औषधीय गुणों से भी भरपूर है। Black Currant खाने से पाचन ठीक होता है और पेट दर्द की तकलीफ भी दूर होती है। जिन लोगों को यूरिन कंट्रोल करने में दिक्कत होती है, उनके लिए जामुन फायदेमंद होता है। Black Currant का फल बल्कि इसकी गुठली और पत्तियां भी बहुत फायदेमंद हैं। तो आइये जानते हैं जामुन के विशेषगुण और इसको खाने से होने वाले फायदों के बारे में …

Black Currant में फाइट्रॉन्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो शरीर में मौजूद बैक्टीरिया और इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं। इसके अतिरिक्त जामुन में विटामिन सी भी भरपूर होता है, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी बीमारियों से लड़ने की ताकत मजबूत होती है।

जामुन में कैलोरी की मात्रा न के बराबर होती है और फाइबर अधिक होता है, जिससे यह पाचन तंत्र को ठीक करने में मदद करता है। जामुन में फाइबर की मौजूदगी के कारण इसे खाने से पेट भरा हुआ महसूस होता है। इससे व्यक्ति को ज्यादा समय तक भूख नहीं लगती है। इसका सीधा प्रभाव शरीर की वसा पर पड़ता है। व्यक्ति ज्यादा खाना नहीं खाता है तो शरीर में जो अतिरिक्त चर्बी रहती है, वह बर्न होना शुरू हो जाती है, जिससे मोटापा कम होने लगता है।

जामुन खाने से ब्लड शुगर लेवल भी नहीं बढ़ता है, इसलिए जामुन के सेवन से डायबिटीज भी संतुलित होती है। ज्यादातर न्यूट्रिशनिस्ट फाइबर से भरपूर चीजें खाने की सलाह देते हैं। जामुन इन्हीं में से एक माना जा सकता है। जामुन शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मदद करता है। व्यायाम के बाद फलों में Black Currant खाने से ज्यादा फायदा होता है, क्योंकि व्यायाम करने के तुरंत बाद ही तेज भूख लगने लगती है।

जामुन में मौजूद विटामिन ए और सी शरीर को डिटॉक्सिफाई करने का कार्य करते हैं। Black Currant ठंडी तासीर का होता है, इसलिए यह पेट में ठंडक बनाए रखता है। दस्त की समस्या में भी जामुन काफी फायदेमंद होता है। बवासीर के रोगियों को भी जामुन खाने की सलाह दी जाती है क्योंकि पाचन ठीक होने के कारण उन्हें भी तकलीफ से जल्द राहत मिलती है।

मानसून के मौसम में मौसमी फलों का सेवन करना चाहिए, जिससे शरीर की इम्युनिटी मजबूत रहे, क्योंकि मानसून के दौरान प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। जामुन गर्मी और मानसूनी मौसम के दौरान ही आते हैं। यह हैरान कर देने वाली बात है कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कुदरत खुद ही हमें ऐसे फल समय पर उपलब्ध करा देती है। ऐसे में यदि हम Black Currant का समुचित सेवन करें तो आने वाले मौसम के प्रति हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को तैयार कर सकते हैं और स्वस्थ रह सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए हमारा आर्टिकल, Black Currant ही नहीं इसकी पत्तियों में भी हैं कई गुण, डायबिटीज में भी है लाभकारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1