क्रोएशिया में लगातार दूसरे दिन भूकंप, 6.3 तीव्रता का भूकंप, कई इमारतें गिरीं

क्रोएशिया में मंगलवार को भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 6.3 मापी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी जगरेब से 46 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में इसका केंद्र था। भूकंप से इमारतों को काफी नुकसान पहुंचा है। इसी इलाके में सोमवार को 5.2 तीव्रता का भूकंप आया था।

जगरेब में आए भूकंप के झटके पूरे क्रोएशिया में महसूस किए गए हैं। इनके अलावा पड़ोसी देशों स्लोवानिया, सर्बिया, बोस्निया में भी झटके महसूस किए गए। क्रोएशिया का क्रस्को न्यूक्लियर प्लांट एहतियातन बंद कर दिया गया है। पेंट्रिजा शहर में कई घर पूरी तरह बर्बाद हो गए हैं। बचाव के लिए यहां सेना को तैनात किया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1