UP School News

ठंड और कोहरे के चलते बड़ा फैसला, यूपी के इन जिलों में 8वीं तक के स्कूलों का समय बदला

UP School Timing: उत्तर प्रदेश के रामपुर में घने कोहरे व कड़ाके की ठंड के चलते स्कूलों का समय बदला गया है. आदेश के मुताबिक़ जनपद में कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, माध्यमिक एवं मान्यता प्राप्त बोर्डों के स्कूल अब प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक संचालित किए जाएंगे.

रामपुर जिले में लगातार गिरते तापमान, कड़ाके की ठंड और सुबह के समय घने कोहरे को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, रामपुर द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है. इसके तहत सभी परिषदीय, माध्यमिक एवं सहायता प्राप्त तथा समस्त बोर्डों से मान्यता प्राप्त विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव किया गया है.

कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों का समय बदला
आदेश में बताया गया है कि अत्यधिक ठंड और घना कोहरा बच्चों के लिए जोखिम भरा साबित हो सकता है. इसी को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी रामपुर के निर्देश पर अब सभी संबंधित विद्यालय प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक ही संचालित किए जाएंगे.

सुबह के समय दृश्यता बेहद कम होने और ठंडी हवाओं के कारण छोटे बच्चों को स्कूल पहुंचने में परेशानी हो रही थी. कई स्थानों पर कोहरे के चलते यातायात भी प्रभावित है, जिससे अभिभावकों में भी चिंता बनी हुई थी. प्रशासन का यह कदम बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए उठाया गया है.

बीएसए ने जारी किए आदेश
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूल प्रबंधन को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही संबंधित अधिकारियों को भी निगरानी के लिए कहा गया है. ठंड और कोहरे की स्थिति को देखते हुए अभिभावकों ने प्रशासन के इस फैसले का स्वागत किया है.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1