T20 World Cup-2021: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup-2021) का बहुप्रतीक्षित मुकाबला आज शाम दुबई में खेला जाना है। शाम 7 बजे टॉस होगा. इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर ना सिर्फ दोनों टीमों के खिलाड़ी बल्कि करोड़ों क्रिकेट फैंस भी तैयार हैं। इतना ही नहीं, इस मैच को लेकर तमाम क्रिकेट पंडित और खेल विशेषज्ञ अपनी-अपनी राय भी रख रहे हैं। दोनों ही देशों के दिग्गज क्रिकेटर भी अपनी-अपनी पसंदीदा टीम को दावेदार बता रहे हैं। मुकाबले में टीम इंडिया की कमान विराट कोहली संभालेंगे तो वहीं पाकिस्तान की कप्तानी बाबर आजम के पास है। खास बात है कि भारत और पाकिस्तान (India Vs Pakistan) के बीच टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में अभी तक 5 बार मुकाबला हुआ है और हर बार पाकिस्तान को हार झेलनी पड़ी है।

