ncb questioning rhea chakraborty

ड्रग्स के मामले में NCB का बड़ा एक्सन, रिया चक्रवती गिरफ्तार

सुशांत सिंह राजपूत केस में Rhea Chakraborty को गिरफ्तार कर लिया गया है। NCB ने रिया को गिरफ्तार किया है। अब उनके मेडिकल टेस्ट किए जाने हैं। रिया की गिरफ्तारी के बाद सुशांत की बहन ने ट्वीट कर कहा कि भगवान हमारे साथ है। बिहार DGP गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि नार्कोटिक्स कंट्रोल बोर्ड को (एनसीबी) Rhea Chakraborty के खिलाफ अहम सबूत मिले हैं।

वहीं, दूसरी ओर रिया के भाई शोविक पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का शिकंजा कसता जा रहा है। शोविक जहां ड्रग्स मामले में पहले से NCB की हिरासत में है। सोमवार को रिया ने सुशांत सिंह की बहन प्रियंका के खिलाफ बांद्रा थाने में शिकायत दर्ज कराया था।

थेरेपिस्ट के खिलाफ सुशांत के पिता ने की शिकायत

सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने डॉक्टर सुजैन वॉकर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। एक्टर के पिता ने डॉक्टर के खिलाफ मेडिकल काउंसिल में शिकायत की है। बता दें, सुजैन वॉकर सुशांत की थेरेपिस्ट रह चुकी हैं। उन्होंने सुशांत की दिमागी बीमारी पर बयान दिया था और एक्टर को बाइपोलर डिसऑर्डर होने की भी बात कही थी।

सुशांत की बहन प्रियंका और अन्य के खिलाफ दर्ज केस पर सुशांत के पिता के वकील ने कहा यह सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना है। वकील विकास सिंह ने कहा कि रिया चक्रवर्ती जो इस FIR के माध्यम से कहना चाह रही हैं वो CBI को अपने बयान में दे सकती थीं। CBI को लगता तो उस पर अपनी चार्जशीट में विचार करता। दूसरी FIR जो दर्ज कार्रवाई है वो सुप्रीम कोर्ट के आदेश में बिल्कुल मान्य नहीं है और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ है।


उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है कि मुंबई पुलिस का बांद्रा पुलिस स्टेशन रिया का दूसरा घर है, हर छोटी-छोटी बात पर भाग कर वहां जाती हैं और शरण लेती हैं जैसे कोई अपने घर में शरण लेता है। बांद्रा पुलिस ने जो FIR दर्ज की है वो बिल्कुल बेबुनियादी और अवैध है।

अभिनेत्री Rhea Chakraborty से मंगलवार को लगातार तीसरे दिन नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) पूछताछ कर रहा है। रिया से आज शोविक और मिरांडा के सामने बैठाकर पूछताछ हो सकती है। आज रिया को गिरफ्तार भी किया जा सकता है। अब तक NCB उससे 2 दिनों में करीब 14 घंटे पूछताछ कर चुका है। NCB रिया से पूछताछ के जरिये बॉलीवुड हस्तियों द्वारा ड्रग्स के उपयोग की तह में जाना चाह रहा है।


अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध हालात में मौत के मामले की जांच का एक हिस्सा अब बॉलीवुड में नशीली दवाओं के उपयोग और खरीद-फरोख्त तक जा पहुंचा है। चूंकि इसके सुराग Rhea Chakraborty के मोबाइल से 2019-20 में किए गए कुछ चैट से मिले हैं इसलिए Rhea Chakraborty और उसके भाई शौविक इस मामले में नामजद किए गए हैं। NCB शौविक सहित नौ लोगों को अब तक गिरफ्तार कर चुका है।

बताया जा रहा है कि Rhea Chakraborty के घर से जो इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस NCB ने बरामद किए थे उन्होंने कई बड़े राज खोले हैं। जांच के मुताबिक, साल 2017-2018-2019 में रिया की ड्रग्स मंडली काफी ज्यादा एक्टिव थी। जांच एजेंसियों के हाथ रिया के घर से बरामद इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में ड्रग्स मंडली से जुड़े फोटो, वीडियो, व्हाट्सएप चैट्स, एसएमएस बरामद हुए हैं।

मुंबई पुलिस के जनसंपर्क ​अधिकारी ने बताया कि Rhea Chakraborty की शिकायत पर मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में सुशांत की बहन प्रियंका के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुसार, इस मामले को आगे की जांच के लिए विधिवत केंद्रीय जांच ब्यूरो(CBI) को ट्रांसफर कर दिया गया है।


सोमवार को Rhea Chakraborty ने सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया है। रिया ने प्रियंका सिंह पर फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन बनाने का आरोप लगाया है। रिया की इस FIR पर सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने रिएक्ट किया है। श्वेता ने ट्वीट कर लिखा- कोई भी चीज हमें तोड़ने वाली नहीं है, एक झूठी FIR तो बिल्कुल भी नहीं।

दूसरी ओर, Rhea Chakraborty ने सोमवार को बांद्रा पुलिस थाने में सुशांत सिंह की दिल्ली में रहने वाली बहन प्रियंका सिंह और दिल्ली के ही एक डॉक्टर तरण कुमार सहित कुछ जाने-अनजाने लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इसमें कहा गया है कि आठ जून, 2020 की सुबह सुशांत अपने मोबाइल फोन पर लगातार व्यस्त थे। रिया के पूछने पर सुशांत ने बताया कि उसकी बहन प्रियंका ने उन्हें कुछ दवाइयां सुझाई हैं। रिया के अनुसार उसने सुशांत को यह कहते हुए वे दवाइयां लेने से मना किया कि उसका पहले से कुछ वरिष्ठ डॉक्टर इलाज कर रहे हैं। उसे उन्हीं की सुझाई दवाइयों पर भरोसा करना चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1