BJP प्रदेशाध्यक्ष दिलीप घोष बोले- मुकाबले के लिए ममता TMC में पूर्व नक्सलियों को शामिल कर रही

पश्चिम बंगाल के BJP अध्यक्ष दिलीप घोष ने आरोप लगाया कि जंगलमहल इलाके में TMC का जनाधार खिसक रहा है। इसलिए वह पूर्व नक्सलियों की नियुक्ति करके इसे पाने की कोशिश कर रही है। छत्रधर महतो नक्सली समर्थित पीपुल्स कमेटी अगेंस्ट पुलिस एट्रोसिटीज (PCAPA) के पूर्व नेता हैं। वे आदिवासी बहुल जंगलमहल इलाके में लालगढ़ आंदोलन के दौरान सुर्खियों में छाए हुए थे। घोष ने जलपाईगुड़ी जिले में नागरिकता कानून (CAA) के समर्थन में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि CM ममता बनर्जी राज्य में BJP के बढ़ते जनाधार से डरने लगी हैं। वे पहले कहा करती थीं कि जंगलमहल मुस्कुरा रहा है। लोकसभा चुनाव में हारने के बाद उन्होंने ऐसा कहना बंद कर दिया।
घोष ने कहा, ‘‘BJP की बढ़ती मौजूदगी का मुकाबला करने के लिए TMC पूर्व नक्सली नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल कर रही है। मैं एक बात स्पष्ट कर दूं, न तो नक्सली और न ही TMC, BJP को राज्य में रोक पाएगी।’’ छत्रधर महतो को इस महीने की शुरुआत में ही उनके अच्छे आचरण के बाद बंगाल सरकार ने रिहा किया है। पिछले कुछ महीनों से अटकलें लगाई जा रही थीं कि महतो के रिहा होने के बाद उन्हें TMC में शामिल होने की संभावना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1