चहल- टीम इंडिया की बस में धोनी की सीट पर कोई नहीं बैठता, छह महीने से खाली

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भले ही पिछले छह महीने से टीम का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन टीम की बस में उनकी सीट खाली ही रहती है। भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल का एक वीडियो BCCI ने शेयर किया है, जिसमें इस स्पिनर ने दिखाया कि उस सीट पर कोई नहीं बैठता, जिस पर धोनी सफर करते थे। धोनी ने आखिरी मैच पिछले साल 9 जुलाई को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था।

BCCI के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से यह वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें टीम इंडिया बस में बैठकर ऑकलैंड से हैमिल्टन जा रही है। चहल इस वीडियो के अंत में उस सीट पर जाते हैं, जहां धोनी बैठते थे। चहल सीट की तरफ इशारा करते हुए कहते हैं, ‘ये जहां लेजंड बैठते थे, माही भाई (महेंद्र सिंह धोनी), अब भी यहां कोई नहीं बैठता है। हम उन्हें बहुत मिस करते हैं।’

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1