Ranchi Protest

देवेंद्रनाथ महतो बोले, ‘सरकार कायर, कुर्सी हिल सकती है’

जेपीएससी, जेएसएससी समेत अन्य परीक्षाओं में अनियमितताओं का विरोध कर रहे छात्रों ने सोमवार (10 अगस्त) को विधानसभा की ओर मार्च निकाला. छात्रों को बेकाबू होता देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और साथ ही आंसू गैस के गोले भी दागे. इस दौरान भूख हड़ताल कर रहे JPSC-JSSC न्याय मंच के छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो भी एंबुलेंस में बैठकर मार्च में शामिल हुए. उन्होंने प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार को घेरा. देवेंद्रनाथ ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार को कुर्सी बचानी है तो हमारी मांगें पूरी करे.

हेमंत सोरेन की सरकार डर गई है- देवेंद्रनाथ महतो
JPSC-JSSC न्याय मंच के छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो ने कहा, ”मुख्यमंत्री का जन्मदिन है और वो छात्रों को तोहफे के रूप में लाठी चार्ज, वाटर कैनन, आंसू गैस के गोले दे रहे हैं. इससे विश्व स्तर पर झारखंड कलंकित हो रहा है. मैं शुरू से ही इस बात को कह रहा था सरकार वैसा कुछ न करे कि कोई धब्बा लग जाए. यही धब्बा सरकार की कुर्सी हिला देगी. ये लाखों छात्रों का दर्द है जो बाहर निकलकर आया है. सरकार जवाब नहीं दे पा रही है, वो डर गई है.”

अब मुख्यमंत्री से ही बातचीत होगी- देवेंद्रनाथ महतो
जब उनसे पूछा गया कि सरकार के डेलिगेशन को यहां आकर बातचीत करनी चाहिए? इस सवाल पर उन्होंने कहा, ”अब कोई बातचीत नहीं होगी. डेलिगेशन से तो बिल्कुल कोई वार्ता नहीं होगी. अब मुख्यमंत्री से ही बातचीत होगी, नहीं तो हमलोगों की मांग पूरी की जाए. हम सभी ये देखेंगे कि इस सरकार की लाठी और टीयर गैस में कितना दम है.”

‘सरकार को कुर्सी बचानी है तो हमारी मांगें पूरी करे’
विधानसभा घेराव मार्च के दौरान देवेंद्रनाथ महतो ने चेतावनी देते हुए कहा, ”सरकार को कुर्सी बचानी है तो हमारी मांगें पूरी करे. ऐसा नहीं हुआ तो कुर्सी को कोई नहीं बचा पाएगा. कांटेदार तार की जो बैरिकेडिंग की गई है, वो अंदर से हमलोगों को झकझोर दिया, दुश्मन बना दिया. छात्रों पर पुलिस कार्रवाई की ये तस्वीर झारखंड को कलंकित कर रहा है. इसे सिर्फ देश के ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लोग देख रहे हैं.”

यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है- देवेंद्रनाथ महतो
उन्होंने आगे कहा, ”यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है. यह एक जन-आंदोलन बन गया है. ‘युवा’ शब्द का उल्टा ‘वायु’ होता है और ‘वायु’ को कोई नहीं रोक सकता. आप इस विधानसभा मार्च में छात्रों का दर्द देख सकते हैं. मेरी 9 दिन की भूख हड़ताल के बाद भी, मैं एम्बुलेंस से यहाँ आया हूँ और स्ट्रेचर पर इस मार्च का हिस्सा बना हूँ. लेकिन यह सरकार हमारी आवाज़ दबा रही है और वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले इस्तेमाल कर रही है. यह निंदनीय है.

यह कायर सरकार है- देवेंद्रनाथ महतो
देवेंद्रनाथ महतो ने ये भी कहा कि यह कायर सरकार है. सरकार जब-जब डरती है, तब-तब पुलिस को आगे करती है. हम आगे बढ़ते रहेंगे. सरकार के साथ हमारी 3 दौर की बातचीत हुई है, उन्हें हमारी मांगें माननी चाहिए. अगर छात्रों की मांगें पूरी नहीं हुईं, तो मुख्यमंत्री पद खतरे में पड़ जाएगा. सरकार हिल जाएगी.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1