HEMANT SOREN

विधानसभा घेरने जा रहे देवेंद्र महतो,रांची में विधानसभा मार्च जारी, कंटीले तारों की बैरिकेडिंग

झारखंड में आज JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के आंदोलन का बड़ा दिन है। विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और अन्य मांगों को लेकर छात्र आंदोलन कर रहे हैं। इसी क्रम में झारखंड विधानसभा का घेराव करने के लिए छात्रों का मार्च जारी है। पहली बैरिकेडिंग पार कर छात्र दूसरी बैरिकेडिंग के पास पहुंचे हैं। यहां से छात्रों को आगे नहीं जाने दिया जा रहा है।

छात्रों के विधानसभा मार्च को देखते हुए रांची में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। विधानसभा जाने वाले रास्तों पर कई लेयर की बैरिकेडिंग की गई है। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए कंटीले तार भी लगाए गए हैं। विधानसभा के आसपास भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। वहीं, इलाके में BNS की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा भी लागू है।

दरअसल, छात्रों और सरकार के प्रतिनिधियों के बीच तीन दौर की बातचीत हो चुकी है। कल भी दोनों पक्षों के बीच पांच घंटे से ज्यादा समय तक बातचीत चली। सरकार की ओर से छात्रों की कई मांगों पर सहमति जताकर आंदोलन खत्म कराने की कोशिश की गई, लेकिन CBI जांच समेत कुछ अहम मुद्दों पर सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद छात्रों ने आज विधानसभा मार्च का फैसला किया।

छात्रों का दावा है कि उन्हें रांची पहुंचने से रोकने की कोशिश की जा रही है। वहीं छात्र संगठन की ओर से सभी छात्रों से यह अपील की गई है कि वे पुलिस से झड़प नहीं करें और उपद्रवी तत्वों का साथ नहीं दें। शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा मार्च की अपील की गई है।

बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़े छात्र
रांची में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों ने तीसरी बैरिकेडिंग तोड़ दी है। बैरिकेडिंग तोड़कर छात्र लगातार विधानसभा की ओर आगे बढ़ रहे हैं। छात्रों का कहना है कि राज्य सरकार ने छात्रों को ठगने का काम किया है। सरकार को छात्रों की बात माननी होगी। छात्रों का कहना है कि वे बैरिकेडिंग से रुकनेवाले नहीं हैं।

JSSC-CGL एग्जाम में सबसे ज्यादा गड़बड़ियां-जयराम महतो
रांची में छात्रों के प्रदर्शन के बीच, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के MLA जयराम कुमार महतो ने कहा, “यह सरकार की नाकामी है। उन्हें (एग्जाम कैंसिल करने की) मांग मान लेनी चाहिए थी। सरकार ने सच में कई मांगें मान ली हैं, मैं इसके लिए उनका शुक्रिया अदा करता हूं। लेकिन सबसे ज़रूरी मांग JSSC-CGL एग्जाम (कैंसिल करने) को लेकर है। सबसे ज़्यादा गड़बड़ियां यहीं हुईं। अभय तिवारी ने माना है कि उन्होंने करीब 400 कैंडिडेट्स को सिलेक्ट करवाया।”

सीएम आवास के बाहर बीजेपी नेताओं का प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया
रांची में CM आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे BJP नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वे JPSC-JSSC में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

भूख हड़ताल कर रहे छात्रों की स्वास्थ्य जांच
झारखंड में JPSC-JSSC उम्मीदवारों का विरोध-प्रदर्शन जारी, जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में भूख हड़ताल कर रहे JPSC-JSSC उम्मीदवारों के स्वास्थ्य की जांच करने के लिए डॉक्टरों की एक टीम पहुंची।

पहली बैरिकेडिंग से निकलकर दूसरी बैरिकेडिंग के पास पहुंचे छात्र
विधानसभा मार्च कर रहा छात्रों का जत्था पहली बैरिकेडिंग को क्रॉस कर अब दूसरी बैरिकेडिंग के पास पहुंच गया है। दूसरी बैरिकेडिंग के पास छात्रों को रोका गया है। छात्र भर्ती परीक्षाओं में धांधली रोकने की मांग कर रहे हैं। छात्रों की मांग है कि सीजीएल को रद्द किया जाए और सीबीआई जांच कराई जाए।

छात्रों को पहले बैरिकेडिंग के पास रोका गया
छात्र पुराने विधानसभा से आगे नई विधानसभा की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे थे लेकिन पहले बैरिकेडिंग पर उन्हें रोक दिया गया। पुलिस द्वारा रोके जाने पर छात्र वहीं धरने पर बैठ गए और हेमंत सोरेन होश में आओ के नारे लगाने लगे। छात्रों के विरोध के बाद पहली बैरिकेडिंग को पुलिस ने खोल दी और छात्र नई विधानसभा की ओर मार्च करने लगे।

पांच घंटे तक छात्रों और सरकार के बीच वार्ता
कल छात्रों और सरकार के प्रतिनिधियों के बीच पांच घंटे से ज्यादा तक बात हुई थी। सरकार ने छात्रों की कई अहम मांगों पर सहमति जताकर आंदोलन को खत्म को खत्म कराने की कोशिश की, लेकिन CBI जांच, समेत कई मुद्दे पर पेच फंस गया।

रांची में छात्रों का विधानसभा मार्च शुरू
झारखंड में छात्रों का विधानसभा मार्च शुरू हो चुका है। छात्रों का जत्था हाथों में तिरंगा लिए और नारे लगाते हुए विधानसभा की ओर बढ़ रहा है। इलाके में कई लेयर की बैरिकेडिंग की गई है और बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1