Student Protest

वांगचुक से बातचीत के बाद देवेंद्र ने पिया पानी, बोले- अनशन जारी रहेगा

झारखंड की राजधानी रांची में छात्रों की मांग को लेकर अनशन पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने बातचीत की। महतो JPSC, JSSC CGL और कई अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि हम 25 जुलाई से सत्याग्रह कर रहे हैं। मैं 2 अगस्त से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठा हूं। यहां 26 सालों से पेपर लीक हो रहे हैं। कल डॉक्टर ने चेतावनी दी थी कि अगर मैंने पानी नहीं पिया, तो मुझे अस्पताल में भर्ती होना पड़ेगा। इस पर सोनम वांगचुक ने कहा कि कृपया थोड़ा पानी पी लीजिए। यह आत्महत्या जैसा है। आपको कुछ समय चाहिए, लेकिन इसमें 2-3 हफ़्ते भी लग सकते हैं और मुझे उम्मीद है कि सरकार बात समझेगी और सही फ़ैसला लेगी।

महतो बोले- जारी रहेगा अनशन

देवेंद्र नाथ महतो ने अपने सोशल मीडिया हैंडल कहा कि सोनम वांगचुक सर से आज वीडियो कॉल के ज़रिए सीधे बातचीत करने का मौका मिला। उन्होंने हमारे आंदोलन के लिए अपना बहुमूल्य मार्गदर्शन, प्रेरणादायक विचार और प्रोत्साहन दिया। उनके कहने पर हमने जल ग्रहण किया। साथ ही हमने उनसे विनम्रतापूर्वक आग्रह किया कि वे रांची आएं और विरोध कर रहे छात्रों का मनोबल बढ़ाएं। हमारी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल और सत्याग्रह आंदोलन हमारे दृढ़ संकल्प के साथ लगातार जारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1