मौसम का डबल अटैक: दिल्ली-NCR में बारिश, हिमाचल में हाई अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार से शुरू हुआ बारिश का दौर शनिवार को भी जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, दिनभर रुक-रुककर बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। लगातार हो रही बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। वहीं, खराब मौसम का असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ा और शुक्रवार को दिल्ली एयरपोर्ट से संचालित कम से कम 11 उड़ानों का रूट डायवर्ट करना पड़ा।

यूपी के कई जिलों में आज भी बारिश
उत्तर प्रदेश में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। लगातार बारिश के चलते कई नदियां उफान पर हैं, जिससे 26 जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। बाढ़ से करीब 3.53 लाख लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों और राहत शिविरों में पहुंचाया गया है।

बिहार में बारिश के बीच बाढ़ का खतरा
बिहार में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा और मधेपुरा समेत कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी है। वहीं, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण में भी मौसम अचानक बदल सकता है। विभाग के अनुसार, 9 सितंबर तक राज्य में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। लगातार बारिश और बढ़ते जलस्तर के कारण कई जिलों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है, जिससे सैकड़ों एकड़ जमीन नदी में समा चुकी है।

हिचाचल प्रदेश में 10 सितंबर तक होगी बारिश
हिमाचल प्रदेश में बारिश का दौर फिलहाल थमने वाला नहीं है। मौसम विभाग ने कांगड़ा और सिरमौर के कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है और 10 सितंबर तक प्रदेश में इसी तरह का मौसम बने रहने का अनुमान जताया है। लगातार बारिश के कारण राज्य में 87 सड़कें बंद हो गई हैं, जिनमें सबसे अधिक प्रभावित मंडी और कुल्लू जिले हैं। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1