टाटा संस की कमान किसके हाथ? आशीष चौहान समेत कई दिग्गज रेस में

टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस ने अगले चेयरमैन की तलाश तेज कर दी है। मौजूदा चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के संभावित उत्तराधिकारी के तौर पर तीन बड़े नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। इनमें टाटा स्टील के सीईओ एवं एमडी टी. वी. नरेंद्रन, टाटा संस के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और ग्रुप सीएफओ सौरभ अग्रवाल, तथा एनएसई के एमडी और सीईओ आशीष चौहान शामिल हैं।

आंतरिक उम्मीदवारों में टी. वी. नरेंद्रन सबसे आगे
सूत्रों के मुताबिक, टाटा संस के अगले चेयरमैन की दौड़ में आंतरिक उम्मीदवार टी. वी. नरेंद्रन सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। वहीं, ग्रुप सीएफओ सौरभ अग्रवाल भी अपने वित्तीय और निवेश प्रबंधन के अनुभव के दम पर रेस में बने हुए हैं। दूसरी ओर, एनएसई के एमडी एवं सीईओ आशीष चौहान का नाम भी प्रमुख दावेदारों में शामिल है, जिससे यह मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।

टॉप सरकारी नेतृत्व को बता दिए गए हैं छांटे गए उम्मीदवारों के नाम
फिलहाल टाटा संस के नए चेयरमैन के चयन की प्रक्रिया जारी है और अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि इस नियुक्ति में टाटा संस के बोर्ड और टाटा ट्रस्ट्स की अहम भूमिका होगी। सूत्रों के अनुसार, टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा ने शॉर्टलिस्ट किए गए नामों से शीर्ष सरकारी नेतृत्व को अवगत करा दिया है और विस्तृत चर्चा के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

चंद्रशेखरन ने 2017 में टाटा संस के चेयरमैन का संभाला था पद
टाटा ट्रस्ट्स और टाटा संस ने उत्तराधिकारी की चर्चा पर फिलहाल कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है। एन. चंद्रशेखरन ने हाल ही में स्पष्ट किया था कि 20 फरवरी 2027 को उनका दूसरा कार्यकाल पूरा होने के बाद वह दोबारा चेयरमैन पद के लिए दावेदारी नहीं करेंगे। इसके बाद नए चेयरमैन की तलाश शुरू हो चुकी है, हालांकि कंपनी ने अभी तक किसी भी उम्मीदवार के नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

अन्य नामों में नोएल टाटा का नाम भी शामिल
टाटा संस के अगले चेयरमैन की चर्चा में नोएल टाटा का नाम भी सामने आया है। माना जा रहा है कि यदि चयन प्रक्रिया तय समय पर पूरी नहीं होती है, तो वह अंतरिम चेयरमैन की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। इसके अलावा ग्रुप चीफ डिजिटल ऑफिसर आरती सुब्रमण्यन, टाटा मोटर्स के सीईओ शैलेश चंद्र और टाटा पावर के सीईओ प्रवीर सिन्हा के नाम भी संभावित दावेदारों में शामिल बताए जा रहे हैं।

टाटा स्टील के भीतर ही रहा है नरेंद्रन का अनुभव
सूत्रों का कहना है कि एनएसई के एमडी एवं सीईओ आशीष चौहान इस रेस में सबसे चौंकाने वाले दावेदार साबित हो सकते हैं। वहीं, टी. वी. नरेंद्रन को टाटा ग्रुप के लंबे अनुभव के कारण मजबूत आंतरिक उम्मीदवार माना जा रहा है, हालांकि उनका अधिकांश करियर टाटा स्टील तक ही सीमित रहा है और होल्डिंग कंपनी स्तर पर उनका अनुभव अपेक्षाकृत कम माना जाता है।

आशीष चौहान के प्रोफाइल में दम
आशीष चौहान का पेशेवर अनुभव उन्हें अन्य दावेदारों से अलग बनाता है। टेक्नोलॉजी, कैपिटल मार्केट और वित्तीय सेवाओं में उनकी मजबूत पकड़ रही है। वह एनएसई की स्थापना से जुड़े शुरुआती अधिकारियों में रहे हैं और बीएसई के एमडी एवं सीईओ रहने के बाद 2022 में एनएसई की कमान संभाली। आईआईटी बॉम्बे और आईआईएम कोलकाता से पढ़ाई करने वाले चौहान रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईडीबीआई बैंक में भी अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1