राजधानी दिल्ली में महिलाएं भाई दूज यानी आज से डीटीसी और कलस्टर बसों में फ्री सफर कर सकेंगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को फिर इसके बारे में बताया। दिल्ली सीएम ने ये भी ऐलान किया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए बसों में 13 हजार मार्शलों की तैनाती भी होगी, जिसके लिए भर्तियां हो चुकी हैं। दिल्ली में बसों से सफर करनेवाले यात्रियों में एक तिहाई महिलाएं हैं, सबको इससे फायदा होगा। आपको बता दें फ्री सफर करने के लिए महिलाओं को गुलाबी रंग का सिंगल जर्नी पास लेना होगा। ये पास कंडक्टर से ही मिलेगा। इसके लिए महिला सवारी को कोई पैसा नहीं देना है। दिल्ली-एनसीआर में चलने वाली कोई भी डीटीसी एसी, नॉन एसी, कलस्टर बस में सफर फ्री होगा। बता दें कि प्रत्येक पास के लिए दिल्ली सरकार डीटीसी को 10 रुपये देगी, ताकि इससे डीटीसी का घाटा न हो। प्लान के मुताबिक, प्रत्येक दिन 10 लाख पिंक पास इशू किए जाएंगे। ये फ्री सफर दिल्ली-एनसीआर में चलनेवाली सभी डीटीसी और कलस्टर बसों में मिलेगा। इसके लिए महिला का दिल्ली की होना जरूरी भी नहीं है। दिल्ली-एनसीआर एरिया में सभी महिलाओं के लिए ये सफर फ्री ही है। ये स्कीम फिलहाल मार्च 2020 तक लागू रहेगी।
Related Posts
राहत सामग्री बांटकर वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन की मौत
By
NVR24 DESK
/ August 21, 2019 August 21, 2019
रक्षक ही जब बन जाए भक्षक, तो क्या होगा?
By
Beena Rai
/ August 21, 2019 August 21, 2019
अयोध्या केस:आस्था नहीं जमीन का मामला, पुख्ता सबूत चाहिए नाकि,पुराणों का जिक्र-CJI
By
Saurabh Katariya
/ August 21, 2019 August 21, 2019
यूपी में टीजीटी और पीजीटी शिक्षकों के लिए बंपर भर्ती, अक्टूबर से होंगे आवेदन
By
Beena Rai
/ August 21, 2019 August 21, 2019