Delhi Election 2020: 11 बजे तक 7.5 फीसदी हुआ मतदान

दिल्ली में आज यानी शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग का दिन है,जिसे लेकर सुबह 8 बजे से वोटिंग जारी है और शुरुआती 2 घंटे में मतदान काफी धीमा रहा है। चुनाव आयोग के अनुसार, सुबह 11 बजे तक 7.5 फीसदी वोटिंग ही हुई है। वहीं उत्तर-पूर्वी दिल्ली के बाबरपुर प्राइमरी स्कूल पोलिंग बूथ में चुनाव अधिकारी 50 वर्षीय उमेश कुमार की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक है। पुलिस ने शव को जीटीबी अस्पताल भेजा दिया है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आज दिल्ली की जनता चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहे 672 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेगी। चुनावी प्रचार में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवील की AAP पार्टी, BJP और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का लंबा दौर चला। एक ओर जहां AAP पार्टी दिल्ली की सत्ता बरकरार रखने की कोशिश में लगी है, वहीं BJP को कुछ बड़े उलटफेर की उम्मीद होगी। इसके अलावा, कांग्रेस वापसी की आस लगा रही है।

70 विधानसभा सीटों वाली दिल्ली में वोटिंग के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। करीब 1.25 लाख सुरक्षाकर्मी वोटिंग के मद्देनजर सुरक्षा मोर्चा संभाले हुए रहेंगे। दिल्ली में आज यानी शनिवार को सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ और शाम 6 बजे समाप्त हो जाएगा।

दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और उनकी बेटी प्रतिभा आडवाणी ने औरंगजेब लेन पर स्थित पोलिंग बूथ पर वोट डाला।

प्रियंका गांधी ने सभी से वोट डालने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आलसी मत बनिए, सभी वोट दीजिए।

शाहीन बाग स्कूल में 11 बजे तक 30 फीसद और शाहीन बाग ठोकर नम्बर 8 पर 35 फीसद मतदान दर्ज हुए हैं।

चांदनी चौक से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने AAP कार्यकर्ता को थप्पड़ चलाया है। हालांकि, कार्यकर्ता को थप्पड़ नहीं लगी और वह बच गया। आरोप है कि कार्यकर्ता ने अभद्र टिपणी की थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1