कोरोना वायरस: कांग्रेस ने रद्द की ‘गांधी संदेश यात्रा’, 12 मार्च से होनी थी शुरूआत

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए हाल-फिलहाल में आयोजित होने वाले लगभग सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने भी 12 मार्च से शुरू होने वाली ‘गांधी संदेश यात्रा’ को रद्द करने का फैसला लिया है। इस कार्यक्रम में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत अन्य नेताओं के शामिल होने की खबर थी।  दरअसल महात्मा गांधी के दांडी मार्च के 90 साल पूरे होने के मौके पर कांग्रेस ने 12 मार्च को ‘गांधी संदेश यात्रा’ कार्यक्रम की योजना बनाई थी, जिसे फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। ‘गांधी संदेश यात्रा’ की शुरूआत गुजरात के अहमदाबाद से होने वाली थी। आपको बता दें ‘गांधी संदेश यात्रा’ कार्यक्रम दांडी में 6 अप्रैल को खत्म होना था।

आपको बता दें COVID-19 कोरोनो वायरस दुनियांभर के 100 से ज्यादा देशों में पैर पसार चुका है। WHO की माने तो अबतक एक लाख से ज्यादा संक्रमित मामलों की पुष्टी हुई है। वहीं 3 हजार 4 सौ 86 की मौत हो गई है। चीन, ईरान और ईटली समेत दुनियां के 100 से ज्यादा देशों में महामारी बन चुके कोरोना वायरस की चपेट में भारत भी आ चुका है। लेकिन साबधानी बरत कर हम इस वायरस के प्रकोप को देश में महामारी बनने से रोक सकते हैं।  

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1