पूर्व पत्नी पर पार्टी दफ्तर में सबके सामने हाथ उठाना पड़ा महंगा

आजाद सिह की पूर्व पत्नी सरिता चौधरी भी बीजेपी की नेता हैं और दक्षिण दिल्ली की मेयर रह चुकी हैं। आजाद सिंह ने बीजेपी ऑफिस में सभी के सामने सरिता चौधरी को चांटा मारा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मनोज तिवारी ने विकास तंवर को महरौली जिला इकाई का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया है। फिलहाल दिल्ली बीजेपी के नेता इस मामले को लेकर चुप्पी साधे हैं।
बीजेपी ने इस मामले को लेकर आज़ाद सिंह को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया है। आजाद सिंह और सरिता चौधरी का तलाक हो चुका है। आजाद दिल्ली प्रदेश बीजेपी संगठन में थे और पार्टी की महरौली इकाई के जिला अध्यक्ष थे।
बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने गुरुवार को पार्टी के नेता आजाद सिंह को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया। आजाद सिंह ने बीजेपी ऑफिस में सार्वजनिक रूप से अपनी पूर्व पत्नी को थप्पड़ मार दिया था। उनके इस व्यवहार के कारण उन्हें सभी पदों से हटा दिया गया है। आजाद पार्टी के महरौली जिला अध्यक्ष थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1