देश की राजधानी दिल्ली आगजनी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन अग्निकांड की घटनाएं सामने आती रहती हैं। ऐसे में दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार की सुबह दो फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस भयानक आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 36 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। जूता फैक्टरी के आस पास 2 फैक्टरियों में और आग लग गई थी, जिसे बुझा लिया गया। आग बुझाते वक्त 3 फायरमैन घायल हो गए थे जो फर्स्ट एड के बाद काम पर लौट आए। हालांकि काफी मशक्त के बाद जूता फैक्टरी की आग पर भी काबू पा लिया गया है।
पिछले कुछ महीनों से दिल्ली में लगातार आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। दिल्ली के किराड़ी इलाके में रविवार देर रात कपड़े के एक गोदाम में आग लग गई। इस भयानक हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई और कई लोग बुरी तरह झुलस गए। आग बिल्डिंग में फैलती गई और इसकी वजह से एक सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गया। वहीं तीन लोगों की मौत दीवार गिरने से हो गई थी। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंच 10 लोगों को बचा लिया।
इसी तरह अभी कुछ दिन पहले रानी झांसी मार्ग के अनाजमंडी में आग लग गयी थी। जिसमें 40 लोगों की माउथ हो गई। वहीं 14 दिसंबर को दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में घर में आग लगने से तीन महिलाओं की मौत हो गई थी। इस घटना में चार लोग घायल हो गए थे।