जानी-मानी अभिनेत्री मौसमी चटर्जी की बेटी पायल सिन्हा का हुआ निधन

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी के चाहने वालों के लिए दुखद खबर हैं। मौसमी चटर्जी की बेटी पायल सिन्हा का गुरुवार देर रात निधन हो गया। पायल लम्बे समय से जुवेनाइल डायबिटीज से पीड़ित थीं। साल 2017 से उनका इलाज चल रहा था।

बीते साल नवंबर में मौसमी चटर्जी ने दामाद पर बेटी का ख्याल न रखने का आरोप लगाया था। मौसमी ने साल 2010 में पायल की शादी बिजनेसमैन डिकी सिन्हा से की थी। मौसमी के पति जयंत मुखर्जी, उनकी बेटी पायल और दामाद डिकी तीनों एक ही कंपनी के डायरेक्टर थे। हालांकि साल 2016 में उनके बीच विवाद हुआ और आपस में दूरियां आ गई थीं। इसके बाद मौसमी को बेटी की तबीयत काफी बिगड़ने लगी। इसके बाद मौसमी ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की। इस याचिका में अभिनेत्री ने कहा था कि बेटी की तबीयत खराब है और हमें मिलने भी नहीं दिया जा रहा। इसके साथ ही उसका ध्यान भी नहीं रखा जा रहा है।

दाखिल याचिका के मुताबिक, ’28 अप्रैल 2018 को पायल को अस्पताल से घर लाया गया। जबकि पति डिकी ने देखभाल के लिए नर्स रखी थी। डॉक्टर ने पायल को फिजियोथेरेपी और डाइट का ध्यान रखने को कहा था। इसे फॉलो नहीं किया जा रहा। डिकी ने दोनों ही चीजों का ध्यान नहीं रखा। यहां तक कि स्टाफ की पेमेंट भी बंद कर दी। ”देखभाल करने वाली नर्स भी चली गई। पायल की मेडिकल रिपोर्ट भी डिकी ने हमें देने से मना कर दिया। बेटी की तबीयत से जुड़ी कोई भी जानकारी नहीं मिल पा रही है। यहां तक कि मिलने भी नहीं दिया जाता है।’

इतना ही नहीं मौसमी के वकील ने ये भी कहा था कि ‘मौसमी और जयंत अपनी बेटी पायल की तबीयत को लेकर काफी परेशान हैं। डिकी बिल्कुल भी मदद नहीं कर रहे।’ इस मामले को लेकर 20 नवंबर को खार पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। शिकायत में तुरंत कार्यवाई करते हुए पायल की जिंदगी बचाने की अपील की गई थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1