चीनी कंपनी का डाटा लीक, CORONA से अब तक 24 हजार मौत, बाद में हटाया

चीन की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी टेनसेंट के एक लीक डेटा के मुताबिक, चीन में अब तक 154,023 लोग प्रभावित हैं और 24,589 लोगों की मौत हो गयी है। टेनसेंट के ये आंकड़े काफी चौंकाऊ हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर इस डेटा के वायरल होने के बाद कंपनी को अपने आंकड़ों में फेरबदल करना पड़ा है। हालांकि कंपनी ने जो आंकड़े बदले हैं, वह चीन की सरकार के आंकड़ों से मेल नहीं खाते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल इस डाटा को देखने के बाद चीन कम्यूनिस्ट पार्टी ने आरोप लगाया है कि कोरोना वायरस की गंभीरता को सरकार छुपाने का काम कर रही है।

चीन से कोरोना वायरस दूसरे देशों में भी फैल चुका है। जापान में कोरोना वायरस से संक्रमित 34, थाइलैंड में 25, सिंगापुर में 24, दक्षिण कोरिया में 19, ऑस्ट्रेलिया में 14, जर्मनी में 12, अमेरिका में 11, ताइवान में 11, मलेशिया में 10, वियतनाम में 10, फ्रांस में 6, संयुक्त अरब अमीरात में 5, कनाडा में 4, भारत में 3, फिलीपीन में 3 (एक मौत सहित), रूस में 2, इटली में 2, ब्रिटेन में 2, बेल्जियम में 2, नेपाल में 1, श्रीलंका में 1 और फिनलैंड में 1 मामले सामने आये हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1