मझधार में सीपी सिंह की नाव, सीएम रघुवर दास सहित 9 कैडिंडेट हैं रांची सीट के दावेदार

  • सीएम को भी सेकेंड सेफ सीट की तलाश, पहला ऑप्शन रांची और दूसरा है धनबाद.
  • संजीव विजयवर्गीय, परमा सिंह, सत्यनारायण सिंह, संदीप वर्मा, भानू जालान, आदित्य साहू.
  • रमेश पुष्कर, प्रतुल शाहदेव और प्रदीप वर्मा के नाम की है चर्चा.
  • सीपी सिंह को प्रदेश भाजपा में दी जा सकती है नई जिम्मेवारी.
  • राजधानी रांची सीट के लिए बीजेपी के कई हैवीवेट कैंडिडेंटों ने दावेदारी ठोंकी है. पार्टी सूत्रों के अनुसार सीएम रघुवर दास भी दो सीटों से चुनाव लड़ना चाहते हैं. इसके लिए सीएम भी सेफ सीट की तलाश में हैं. सेकेंड सेफ सीट के लिए पहला ऑप्शन रांची और दूसरा ऑप्शन धनबाद को रखा है. इसके अलावा संजीव विजयवर्गीय, परमा सिंह, सत्यनारायण सिंह, संदीप वर्मा, भानू जालान, आदित्य साहू, रमेश पुष्कर, प्रतुल शाहदेव और प्रदीप वर्मा के नामों की भी चर्चा है. ऐसे में नगर विकास मंत्री सह रांची विधायक सीपी सिंह की नाव मझधार में नजर आ रही है.

सर्वे रिर्पोट के अनुसार रांची नें चाहिए नया सेवा

भाजपा के आठ सर्वे रिर्पोट के अनुसार यह बात सामने आ चुकी है कि पार्टी और मतदाताओं का एक बड़ा वर्ग रांची में नया चेहरा देखना चाहता है. पार्टी सूत्रों के अनुसार सीपी सिंह को पार्टी के अंदर कोई नई जिम्मेदारी दी जा सकती है. सीपी सिंह 1996 से लगातार रांची के विधायक रहे हैं.

रिर्पोट के अनुसार सीपी सिंह कुछ विशेष उपलब्धि हासिल नहीं कर पाए हैं. इस कारण पार्टी रांची सीट से नया चेहरा उतारना चाह रही है.

परमा सिंह भी हो सकते हैं रांची से कैंडिडेट

वैसे तो रांची सीट से कई नामों की चर्चा है, लेकिन इसमें परमा सिंह आगे चल रहे हैं. वजह यह भी है कि परमा सिंह के केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के साथ बेहतर संबंध है. इस वजह से परमा सिंह आरआरडीए अध्यक्ष भी बनाए गए. साथ ही रांची सांसद संजय सेठ के साथ भी उनके संबंध बेहतर हैं.

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1