COVID-19 vaccine

Good News: भारत में कोविड-19 वैक्सीन की उपलब्धता पर स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा एलान

कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते संक्रमण के बीच वैक्सीन को लेकर करोड़ों भारतीयों के लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने मंगलवार को बताया कि भारत में Covid-19 के लिए टीका साल 2021 की शुरुआत तक आने की उम्मीद है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि फिलहाल विशेषज्ञ योजना बनाने में लगे हैं कि वैक्सीन का वितरण देशभर में किस तरह किया जाए।

1 से अधिक स्रोतों से Vaccine मिलने की उम्मीद

ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की बैठक के दौरान Dr. Harsh Vardhan ने कहा, “हम उम्मीद कर रहे हैं अगले साल की शुरुआत में एक से अधिक स्रोतों से देश को टीका मिल जाएगा। हमारे विशेषज्ञ देश में Vaccine के वितरण को कैसे शुरू किया जाए, इसकी योजना के लिए रणनीति तैयार कर रहे हैं।”

भारत में Corona मरीजों की संख्या 71 लाख के पार

डॉ. हर्षवर्धन का यह बयान ऐसे समय में आया है जब भारत में Covid-19 के कुल केस 71 लाख से ज्यादा हो गए हैं। मंगलवार को जारी स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में Coronavirus के मामले 71 लाख 75 हजार 881 हो गए हैं, जिनमें 8 लाख 38 हजार 729 सक्रिय मामले हैं, जबकि 62 लाख 27 हजार 296 मरीज ठीक हो चुके हैं और 1 लाख 9 हजार 856 लोगों ने अपनी जान गंवाई है।

पिछले 24 घंटे में 55 हजार नए मामले आए

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को करीब 2 महीनों में सबसे कम मामले सामने आए। पिछले 24 घंटे में Coronavirus के 55342 पॉजिटिव मामले आए। इससे पहले 31 जुलाई को 55078, 4 अगस्त को 52050 और 18 अगस्त को 55079 मामले दर्ज किए गए थे। भारत में पिछले 5 हफ्तों में औसत दैनिक मामलों में लगातार गिरावट आई है और 9 अक्टूबर को सक्रिय मामले 9 लाख से नीचे आ गए।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1