देश में जिस तेजी से कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं, उसे देखकर ऐसा लग रहा है मानों केंद्र और राज्य सरकार की तमाम कोशिशे नाकाम होती नजर आ रही है। फिलहाल पूरे देश में कोरोना वायरस के बढ़ते चेन को तोड़ने के लिए 14 अप्रैल तक का लॉकडाउन जारी है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। देश में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 5 हजार 8 सौ से भी ज्यादा हो गई है। वहीं कोरोना की वजह से 169 लोगों की मौत हो चुकी है। बीते गुरुवार को राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 51 नए मामलों की पुष्टी हुई है। जिसके बाद दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 720 हो गई है, जिनमें 430 संक्रमित मरीज मरकज से जुड़े हैं।
वहीं असम में आज कोरोना से पहली मौत की पुष्टी हुई। असम के सिलचर मेडिकल कॉलेज में भर्ती 65 वर्षीय बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मृतक सऊदी अरब से लौटा था। असम में कोरोना के कारण मौत का यह पहला मामला सामने आया है।
इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में 51 नए मामलो के सामने आने की खबर है। जिसके बाद केवल यूपी में ही मरीजों की संख्या बढ़कर 410 हो गई है। इन सभी 410 मरीजों में से 225 कोरोना संक्रमित तबलीगी जमात से जुड़े बताए जा रहे हैं। इनमें इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर शाहिद भी हैं, जिन्होंने लंबे समय तक जमात में शामिल होने की जानकारी छुपाई थी। अब उन्हें परिवार सहित क्वारनटीन किया गया है।