आगरा में Covid-19 से 9 डॉक्टर सहित 12 लोग संक्रमित

ताजनगरी Agra में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल हो रहा है। लेकिन चिंता की बात ये है, कि मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टर्स व मेडिकल स्टाफ भी अब इसकी चपेट में हैं। आगरा में पारस हॉस्पिटल Corona Hotspot के रूप में उभरा है। अब शहर के SN मेडिकल कॉलेज में भी 3 डॉक्टर और 3 वार्ड बॉय में Corona संक्रमण की पुष्टि हुई है। निजी अस्पताल के 6 डॉक्टर भी Corona पॉजिटिव पाए गए हैं।

अब तक शहर में 172 लोगों में संक्रमण पुष्टि हुई है। इसमें से 10 Corona पॉजिटिव ठीक हो चुके हैं, जबकि पांच मरीजों की मौत हो चुकी है जिले में 46 Hotspot हैं, जहां सख्त निगरानी रखी जा रही है। दरअसल, गुरुवार शाम आई रिपोर्ट में SN मेडिकल कॉलेज के एक जूनियर डॉक्टर में Corona संक्रमण की पुष्टि हुई। इससे पहले दो डॉक्टर और 3 वार्ड बॉय में Corona संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

इसके अलावा परस हॉस्पिटल व एक अन्य निजी अस्पताल के डॉक्टरों में भी Corona की पुष्टि हो चुकी है। परस हॉस्पिटल में अभी तक 30 मरीज संक्रमित पाए गए हैं। अस्पतालों में Corona संक्रमण के फैले नसे स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिख रही है। यही वजह है कि अब सभी डॉक्टरों व मेडिकल स्टाफ के लिए होटल का अधिग्रहण किया जा रहा है अब डॉक्टर अस्पताल से सीधे होटल में क्वारंटाइन होंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1