पूरी दुनिया पर अचानक आए कोरोना संकट ने सभी गतिविधियों पर विराम लगा है। इस महामारी से उबरने के लिए लॉकडाउन लागू है। ऐसे में लॉकडाउन की वजह से विदेशों में फंसे भारतीयों को भारत सरकार वापस लाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए केंद्र सरकार जो योजना बनाई है उसके मुताबिक 7 मई से विदेशों में फंसे भारतीयों को कई चरणों में लाया जाएगा। इसके लिए फ्लाइट और नेवी के जहाजों के जरिए देशवापसी की व्यवस्था की गई है। सूत्रों की माने तो सबसे पहले संयुक्त अरब अमीरात से भारतीयों को 7 मई को वापस लाया जाएगा। इसके लिए एक फ्लाइट अबू धाबी से कोच्चि वापस आएगी तो वही दूसरे फ्लाइट दुबई के लिए रवाना होगी। विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोटोकॉल बनाया गया है। इसके लिए विदेशों में फंसे भारतीयों की लिस्ट तैयार किया जा रहा है।
इसके लिए गृह मंत्रालय की ओर से जो नोटिफिकेशन जारी किया गया है उसके मुताबिक जिन भारतीयों को वापस भारत आना है उन्हें इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को खुद ही भुगतान करना होगा यानी पेमेंट के जरिए ही भारतीय वापस आ सकेंगे। इसके लिए कमर्शियल फ्लाइट्स उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा फ्लाइट्स से पहले यात्रियों की स्क्रीनिंग की जाएगी, और जिन यात्रियों में कोरोना के लक्षण नहीं होंगे उन्हें ही यात्रा करने की इजाजत मिलेगी। वहीं यात्रा के दौरान सरकार की ओर से जारी की गई सभा एडवाइजरी का पालन करना अनिवार्य होगा। साथ ही भारत आने के बाद सभी को क्वारनटीन सेंटर में 14 दिन के लिए रखा जाएगा। 14 दिन के बाद फिर से कोरोना टेस्ट किया जाएगा और रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद ही उन्हें घर जाने की अनुमति दी जाएगी।