Gopalganj

अनंत सिंह की कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी? एमपी-एमएलए कोर्ट से बड़ा झटका

मोकामा विधायक अनंत सिंह की कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है. गोपालगंज में उनके खिलाफ दर्ज मामले में शुक्रवार (15 मई, 2026) को जिला जज राजेंद्र पांडेय की एमपी-एमएलए कोर्ट में अग्रिम जमानत पर सुनवाई हुई. दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने किसी तरह की राहत देने से मना कर दिया. गिरफ्तारी पर रोक लगाने पर भी कोर्ट ने इनकार किया.

20 मई को अब होगी सुनवाई
इस मामले में कोर्ट की ओर से पुलिस से केस डायरी मांगी गई है. अब 20 मई को सुनवाई होगी. कोर्ट के समक्ष बचाव पक्ष के अधिवक्ता राजेश पाठक ने पक्ष रखते हुए कहा कि वायरल वीडियो को देखने से स्पष्ट है कि विधायक अनंत सिंह का कोई दोष नहीं है. राजनीतिक षड्यंत्र के तहत उन पर प्राथमिक दर्ज कराई गई है. वीडियो में छेड़खानी भी की गई है. वीडियो में कहीं भी अश्लील मुजरा नहीं दिख रहा है.

अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की गई. अभियोजन पक्ष से जिला लोक अभियोजक देव वंश गिरी उर्फ भानु गिरी ने कोर्ट को बताया कि मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमराव गांव में कुख्यात रहे गुड्डू राय के घर जनेऊ के कार्यक्रम में अनंत सिंह अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे. उनके साथ गायक गुंजन सिंह भी थे.

प्रतिबंधित हथियार की आशंका
पुलिस के अनुसार 2 और 3 मई को सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन का वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो में प्रतिबंधित हथियार होने की आशंका जताई गई है जिसकी जांच अभी पुलिस कर रही है. अभियोजन की तरफ से कोर्ट को यह भी बताया गया कि वायरल वीडियो को एफएसएल जांच के लिए भेजा जा रहा है, ताकि वीडियो और हथियारों की प्रामाणिकता की पुष्टि हो सके.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1