Gorakhpur

तरबूज के बाद खाई मैगी, एक ही परिवार के 9 लोग बीमार, मचा हड़कंप

यूपी के गोरखपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां तरबूज और मैगी खाने की वजह से एक ही परिवार के 9 लोग बीमार पड़ गए। आन-फानन में सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टर का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला फूड प्वाइजनिंग का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल सभी की हालत स्थित है।

तरबूज के बाद खाई मैगी
दरअसल, पूरा मामला गोरखपुर के मलांव का बताया जा रहा है। यहां एक ही परिवार के नौ लोग मैगी और तरबूज खाने के बाद बीमार हो गए। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को दोपहर में मैगी खाने और तरबूज खाने के बाद अचानक सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। परिवार के लोगों ने गांव के ही एक मेडिकल स्टोर से दवा ली, लेकिन जब आराम नहीं मिला तो सभी को गोरखपुर जिला अस्पताल ले आया गया। यहां पर सभी को भर्ती कराया गया है।

जिला अस्पताल में भर्ती
परिवार वालों की मानें तो उन्होंने पहले तरबूज खाए और बाद में मैगी बनाकर खाई। उन्होंने बताया कि बगल की ही एक दुकान से मैगी लाए थे। किसी ने उसकी एक्सपायरी डेट नहीं देखी। तरबूज खाने के बाद उन्होंने मैगी खाई और उसके बाद सभी को फूड प्वाइजनिंग हो गई। सभी बीमार पड़ने शुरू हो गए। देखते ही देखते पूरा परिवार उल्टी-दस्त और बुखार की चपेट में आ गया। सभी को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

फूड प्वाइजनिंग का मामला
डॉक्टरों की मानें तो फूड प्वाइजनिंग की बात प्रथम दृष्टया सामने आ रही है। परिवार वालों का कहना है कि मैगी और तरबूज खाया है, जिसके बाद इस तरह की स्थिति हुई है। फिलहाल सभी का इलाज किया जा रहा है। एक बुजुर्ग की हालत थोड़ी नाजुक है, जिसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। बाकी का इमरजेंसी वार्ड में इलाज चल रहा है। डाक्टर के अनुसार सभी खतरे से बाहर हैं। (इनपुट- राज श्रीवास्तव)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1