कोरोना के चपेट में PAK के पूर्व प्रधानमंत्री

Coronavirus का कहर पूरी दुनिया पर तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। दुनियाभर में Corona के अब तक 70 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। Corona से मौत का आंकड़ा भी बढ़कर 4 लाख को पार तक जा पहुंचा है। इस बीच अमेरिका में Corona से मौत का आंकड़ा बढ़कर 1.10 लाख को पार कर गया है। जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार, अमेरिका में Corona से अब तक कुल 1,10,028 लोगों की मौत हो चुकी है।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधान मंत्री शाहिद खाकान अब्बासी Corona पॉजिटिव पाए गए हैं। फिलहाल उन्हें घर में ही क्वारंटाइन कर रखा गया है। एक पीएमएल-एन अधिकारी ने सोमवार को इसकी पुष्टि की।


न्यूजीलैंड सोमवार को Corona मुक्त हो गया। यहां के स्वास्थ्य अधिकारियों ने जानकारी दी कि Corona का आखिरी मरीज संक्रमण से उबर गया है। न्यूजीलैंड में आखिरी नया मामला सामने आने के बाद से 17 दिन हो चुके हैं और सोमवार को फरवरी के अंत बाद देश में पहली बार ऐसा हुआ जब यहां कोरोना का कोई सक्रिय मामला नहीं हैं।

दक्षिण अफ्रीका में स्कूलों को दोबारा खोल दिया गया है। दुनिया भर में Coronavirus के कारण बढ़ते खतरे के बीच स्कूलों को थोड़ी देरी के बाद खोल दिया गया है। अफ्रीका में Coronavirus के अब तक 1000 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।


पाकिस्तान में Coronavirus का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटों में पाकिस्तान में Coronavirus के 4,728 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 65 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इसको मिलाकर पाकिस्तान में अब तक कुल 2,067 की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान में अब तक कुल 103,671 मामले सामने आ चुके हैं।

थाईलैंड में Coronavirus के सात नए मामले सामने आए हैं। इसको मिलाकर थाईलैंड में अब तक कुल 3,119 मामले सामने आ चुके हैं। यहां Coronavirus के मौत का आंकड़ा 58 है।
दुनियाभर में Coronavirus के अब तक 70 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार दुनियाभर में अब तक कुल 70,06,436 मामले सामने आ चुके हैं। Corona से मौत का आंकड़ा भी बढ़कर 4,02,000 तक जा पहुंचा है।

चीन में Coronavirus के 9 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है। चीन में फिलहाल 65 मरीजों का इलाज चल रहा है। ताजा आंकड़ों के अनुसार चीन में अब तक कुल 78,341 ठीक हो चुके हैं। यहां कुल 83,040 मामले सामने आए हैं। चीन में मौत का आंकड़ा 4,634 है।


अफ्रीका महाद्वीप में Coronavirus के मामलों की संख्या 183,474 तक पहुंच गई, । अफ्रीका सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (अफ्रीका सीडीसी) ने रविवार को इसकी जानकारी दी। ताजा आंकड़ों के अनुसार महामारी से मरने वालों की संख्या भी 4,902 से बढ़कर रविवार दोपहर तक 5,041 हो गई।

फ्रांस में Coronavirus का कारण रविवार को 13 और लोगों की मौत हो गई। इसको मिलाकर देश में Coronavirus के कारण मौत का आंकड़ा 29,155 तक जा पहुंचा है। यहां अब तक कुल 1,53,977 मामले सामने आ चुके हैं।


सऊदी अरब में रविवार को Coronavirus के 3,045 नए मामले सामने आए। इसको मिलाकर सऊदी अरब में अब तक कुल 1,01,914 मामले सामने आ चुके हैं। सऊदी अरब के स्वास्थ्य मंत्रालय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

अमेरिका में Coronavirus का कहर तेजी से बढ़ रहा है। अकेले न्यूयॉर्क शहर में अब तक कुल 3,78,097 मामले सामने आ चुके हैं। यहां कुल 30,324 लोगों की Corona से मौत हो चुकी है। न्यू जर्सी में अब तक 12,176 लोगों की मौत हो चुकी है। मैसाचुसेट्स में 7,289 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1