Coronavirus cases in INDIA

जापान में कोरोना बेकाबू, न्यूजीलैंड में लाकडाउन

जापान में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। हालात बेकाबू होने के बाद यहां इमरजेंसी Lockdown बढ़ा दिया गया है। इधर Corona से मुक्त हुए न्यूजीलैंड में डेल्टा वैरिएंट का एक मरीज मिलने के बाद लाकडाउन हो गया है।

जापान में Corona का सबसे ज्यादा असर राजधानी टोक्यो पर है। यहां पिछले 24 घंटे में 4377 नए मरीज मिले हैं। टोक्यो और आसपास के क्षेत्रों में इमरजेंसी 12 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। इमरजेंसी से जापान की 60% आबादी प्रभावित हो रही है।

न्यूजीलैंड में छह महीने बाद नया मामला

न्यूजीलैंड Corona से पूरी तरह मुक्त हो गया था। अब डेल्टा वैरिएंट का एक मरीज मिलने के बाद PM जेसिंडा अर्डर्न ने सख्ती के साथ Lockdown लगा दिया है। न्यूजीलैंड में 6 माह के बाद Corona का पहला मरीज मिला है। अचानक Lockdown की घोषणा के बाद सारी गतिविधियां एकदम थम गईं। यह Lockdown कम से कम तीन दिन तक चलेगा।
आस्ट्रेलिया में भी संक्रमण बढ़ रहा है। यहां मेलबर्न में Lockdown चल रहा है। आस्ट्रेलिया में डेल्टा वैरिएंट आने के बाद मरीजों की संख्या में तेजी आई है।

चीन में कंबोडिया और फिलीपींस से आने वाली उड़ानों को 2 सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया है। इन दोनों देशों से आने वाली उड़ानों में कोरोना के मरीज मिले थे।

जानें अन्य मुल्कों के हालात-
ब्रिटेन : यहां एक दिन में 28438 मरीज मिले हैं।
फ्रांस : Corona संक्रमित गंभीर मरीजों की अस्पताल में संख्या फिर दस हजार से ऊपर हो गई है।
WHO अफगानिस्तान में Corona को लेकर चिंतित

अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जा करने और तेजी से बदल रहे घटनाक्रम के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) Corona संक्रमण को लेकर चिंतित है। WHO ने कहा है कि यहां संक्रमण तेजी से फैल रहा है। काबुल एयरपोर्ट पर हजारों की संख्या में भीड़ ने यह चिंता और बढ़ा दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1