Lalu Prasad Yadav comments on CM Nitish Kumar

लालू का नीतीश पर तंज, बोले- अपार हुई जगहंसाई, फिर भी शर्म ना आई

बिहार में Corona के मामले कम होने पर राज्य से Lockdown हटा दिया गया है। बिहार अब अनलॉक है। इस बीच संक्रमण से हुई मौतों ने राजनीति का तापमान बढ़ा दिया है। बिहार स्‍वास्‍थ्‍य विभाग द्वारा जारी Corona से मरने वालों की संख्‍या सही नहीं थी, यह खुद स्वास्थ्य विभाग मान रहा है। कल यानी बुधवार को आई रिपोर्ट में मृतकों की संख्‍या के गलत होने की बात प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में विभाग के सचिव प्रत्‍यय अमृत ने मानी है। दो दिन पहले 8 जून तक 5,424 की मौत की बात करते हुए बाद में इसे सरकार द्वारा 9,375 बताया गया था। इसी मामले पर जब राजनीतिक गर्म हुई तो राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो Lalu Prasad Yadav ने भी Nitish Kumar पर तंज कसा है।

बन आंकड़ों का दर्जी, घटा-बढ़ा दिया मनमर्जी

कोरोना से हुई मौतों के आंकड़े पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री Lalu Prasad Yadav ने Nitish Kumar को आड़े हाथ लिया। अपने जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले गुरुवार को लालू ने CM Nitish Kumar पर हमला किया। लालू ने ट्वीट करते हुए कहा कि बन आंकड़ों का दर्जी। घटा-बढ़ा दिया मनमर्जी। फर्ज भुला नीतीश बने फर्जी। अपार हुई जगहंसाई। फिर भी शर्म ना आई। लालू ने अपने ट्वीट के साथ एक अखबार की रिपोर्ट में पेश की है।
नीतीश जी, इतना झूठ मत बोलिएः तेजस्वी यादव

लालू यादव के पहले उनके बड़े बेटे व सदन में नेता प्रतिपक्ष Tejashwi yadav ने भी Nitish Kumar पर हमला किया। ट्विटर पर तेजस्वी ने लिखा, नीतीश जी, इतना झूठ मत बोलिए और बुलवाइए कि उसके बोझ तले दबने के बाद कभी उठ ना पाएं। जब फंसे तो एकदम से एक दिन में 4000 मौतों की संख्या बढ़ा दी। नीतीश सरकार मौतों का जो आंकड़ा बता रही है, उससे 20 गुणा अधिक मौतें हुई हैं। Tejashwi ने कहा कि नीतीश सरकार ही फर्जी है तो आंकड़े भी तो फर्जी होंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1