Coronavirus World Update

दुनिया में कोविड से मरने वालों की संख्या 10 लाख के पार

दुनिया में Coronavirus से मरने वालों की संख्या 10 लाख के पार हो गई है। भारत इससे मौतों की संख्या 1 लाख के करीब पहुंच चुकी है। मंगलवार को जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के मुताबिक अब तक दुनिया मे Corona से मरने वालों की संख्या 10,00,040 हो गई है। कोविड-19 से मौतों की संख्या के मामले में भारत तीसरे नंबर पर है। सबसे अधिक मौतें अमेरिका में, दूसरे नंबर पर ब्राजील में और तीसरे नंबर पर भारत में हुई हैं। Corona से हुई जनहानि में दुनिया में चौथे नंबर पर मेक्सिको और 5वें नंबर पर ब्रिटेन है।
दुनिया में Corona से अब तक हुई कुल मौतों का आंकड़ा कुछ इस तरह है-

  1. अमेरिका- 2,03,620
  2. ब्राज़ील- 1,41,741
  3. भारत- 96,318
  4. मेक्सिको- 76,430
  5. यूके- 42,001

दुनिया में अब तक Corona के कुल 3,32,49,563 मामले सामने आ चुके हैं. इस हिसाब से दुनिया में Corona का डेथ रेट करीब 3 प्रतिशत है।

भारत समेत दुनियाभर के 180 से ज्यादा देश Coronavirus की चपेट में हैं। भारत में भी COVID-19 के मामले बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कुल संक्रमितों की संख्या 61 लाख के आंकड़े को पार कर गई है। देश में Corona के 70,589 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 61,45,291 पर पहुंच गई है।

राहत की बात ये है कि इस वायरस को मात देने वाले लोगों की संख्या में तेजी से इजाफा देखने को मिल रहा है। अब तक 51 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। इस वायरस की वजह से बीते एक दिन में 776 लोगों की मौत हुई है। पिछले 27 दिन में पहली बार मौतों का आंकड़ा 1000 से नीचे गया है। सितंबर महीने के 29 दिनों में से 27 दिनों में रोज़ाना मौतें 1000 से ऊपर रहीं। सितंबर महीने में अब तक 31,849 लोगों की मौत हो चुकी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1