लॉकडाउन 4 के बाद 5 भी आएगा?गृह मंत्रालय को देनी पड़ी सफाई

जिस तरह से कोरोना के मामले हर दिन एक नए रिकॉर्ड स्तर पर जा रहे हैं, इसको देखते हुए अभी से लॉकडाउन 5 को लेकर कयास लगाए जाने लगे हैं. हर कोई यही सवाल पूछ रहा है कि क्या लॉकडाउन 4 के बाद 5 भी आएगा? जानकार भी कह रहे हैं कि अभी जून जुलाई में कोरोना के मामले और बढ़ेंगे। वहीं गृह मंत्रालय की ओर से ये स्पष्टीकरण जारी किया गया है कि ऐसी सभी खबरें गलत हैं। वहीं दूसरी ओर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बीते 24 घंटे का आंकड़ा दिया है, उसके अनुसार देश में COVID-19 के 6,387 नये मामले सामने आये और संक्रमण से 170 लोगों की मौत हुई। इसके साथ देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 1,51,767 पर पहुंच गए तथा संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या 4,337 हो गई। 83,004 लोगों का उपचार चल रहा है जबकि 64,425 लोग स्वस्थ हो गए हैं और एक मरीज विदेश चला गया है।

देश में लगातार बढ़ते कोरोना केस को देखते हुए ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि लॉकडाउन को आगे बढ़ाया जा सकता है। फिलहाल 31 मई तक लॉकडाउन 4.0 लागू है। वैसे लोगों को पीएम मोदी के 31 मई के मन की बात का भी इंतजार है. सभी जानना चाहते हैं कि देश में व्याप्त कोरोना संकट के दो महीने से ज्यादा गुजर जाने के बाद अब प्रधानमंत्री देश को क्या रास्ता दिखाएंगे ताकि कोरोना के साथ देश आर्थिक मंदी के संकट से भी निकल सके।

बहरहाल अगर लॉकडाउन 5.0 लाया जाता है तो उसका स्‍वरूप कैसा होगा इसकी चर्चा अब तेजी से होने लगी है। कोरोना वायरस के कारण लगाये गये लॉकडाउन के कारण देश की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गयी और उसको पटरी में लाने के लिए चौथे चरण में कई मामलों में छूट दी गयी। अब ऐसी संभावना है कि लॉकडाउन 5.0 लगाया गया तो देश में और भी छूट दिये जाएंगे। हालांकि जो अधिक प्रभावित शहर हैं, वहां छूट की संभावना कम ही है।

हालांकि गृह मंत्रालय ने ट्वीट कर साफ कर दिया है कि लॉकडाउन 5.0 को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। मीडिया में चल रही खबरों को लेकर गृह मंत्रालय ने कहा, ऐसी खबर चलाना सही नहीं है. ऐसी किसी भी खबर की पुष्टि गृह मंत्रालय नहीं करता है। ऐसा करना गैरजिम्‍मेदाराना है।

खबर है लॉकडाउन 5.0 अगर लगाया गया तो देशभर में बंद पड़े सभी धार्मिक स्‍थलों को फिर से खोलने के आदेश दिये जा सकते हैं, हालांकि छूट में भी कुछ पाबंदियां रहेंगी। जिसमें सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन करना और मास्‍क पहनना अनिवार्य होगा। इसके अलावा एक शहर से दूसरे शहरों में आने-जाने के लिए बस सेवाओं और शहर के अंदर ऑटो सेवाओं को भी बहाल किये जाने की संभावना जतायी जा रही है। क्‍योंकि इस क्षेत्रों से जुड़े लोगों की स्थिति लॉकडाउन के कारण बहुत खराब हो चुकी है।

खबर ये भी चल रही है कि लॉकडाउन 5.0 लगाया गया तो उसमें सैलून और जिम को खोलने की इजाजत मिल सकती है। हालांकि कंटेनमेंट जोन को छोड़कर कई राज्‍यों ने तो लॉकडाउन 4.0 में ही इस सेवाओं को फिर से आरंभ कर दिया है। इसके अलावा अगले चरण में भी स्कूल, कॉलेज-यूनिवर्सिटी को खोलने की इजाजत नहीं दी जा सकती है। शॉपिंग मॉल और मल्टीप्लैक्स भी बंद रह सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1