चीन में कोरोना वायरस से अब तक 800 लोगों की मौत

corona virus का सितम बढ़ता ही जा रहा है। चीनी स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 800 हो चुकी है। बताया जा रहा है कि ये वायरस दुनिया के 25 से ज्यादा देशों में पहुंच चुका है। हाल ही में इस वायरस से एक व्यक्ति की मौत हांगकांग में हो गई थी। इससे पहले फिलीपींस में corona virus से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। वहीं शनिवार को इससे 89 और लोगों की जान चली गई।

चीनी स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि corona virus सेवेरे एक्ट्यू रेस्पिरेटरी सिंड्रोम (सार्स) का ही दूसरा रूप है । 2002-2003 में हांगकांग और चीन से इस बीमारी से 650 लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा 120 लोगों की पूरी दुनिया में मौत हुई थी। हाल ही में भारत सरकार ने भी चीन से आने वाले लोगों को लेकर अपनी ई-वीजा सुविधा पर अस्थाई रोक लगा दी थी।

corona virus से मरने वाले लोगों में से 65 लोगों की मौत हुबेई में हुई है। बताया जा रहा है कि corona virus का सबसे ज्यादा असर चीन के वुहान शहर में देखने को मिला है। हुबेई में सपोर्ट के लिए 2000 नर्सों को लगाया गया है।

चीनी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ की एक खबर के अनुसार शनिवार को 600 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई। जिनमें से 324 लोग हुबेई के थे। अमेरिका ने corona virus से प्रभावित चीन और अन्य देशों को इस महामारी से लड़ाई के लिए 10 करोड़ डॉलर की मदद की पेशकश की है।

अभी भी चीन के वुहान में 80 भारतीय नागरिक मौजूद हैं। इनमें से 70 लोगों ने अपनी मर्जी से वहां रहने का फैसला किया है। वहीं 10 लोग ऐसे हैं जिन्हें वापस आने की इजाजत इसलिए नहीं दी गई है क्योंकि उनमें corona virus के लक्षण देखे गए हैं।

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) के प्रमुख ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि, corona virus को फैलने से रोकने वाले मास्क और अन्य सुरक्षा उपकरणों की दुनिया भर में कमी हो रही है। उधर नेपाल ने corona virus के प्रकोप से जूझ रहे चीन को एक लाख सुरक्षा मास्क दिए है। चीन में मास्क की कमी होने के बाद नेपाल ने मास्क देने का फैसला लिया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1