अमेरिका है कोरोना से बेहाल, 24 घंटे में 1700 मौत, कुल आंकड़ा 86 हजार के पार

दुनियां में 2020 की शुरूआत से ही छाया कोरोना संकट अब अपने चरम पर है। इस जानलेवा वायरस का अंत कब होगा इसका जवाब भविष्य की गर्त में छुपा है। इस वायरस ने दुनियां के करीब 212 देशों को अपना शिकार बना रखा है अब तक 3 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 44 लाख से ज्यादा इसकी चपेट में हैं। कोरोना संक्रमण की रफ्तार को रोकने के लिए पिछले करीब 3 महीनों से दुनियां के कई देशों में लॉकडाउन लागू है, लेकिन हालात हाथ से निकलते जा रहे हैं। आपको बता दें दुनियाभर के कुल मामलों में से करीब एक तिहाई मामले अमेरिका में सामने आए हैं।इसके साथ ही करीब एक चौथाई मौतें भी अमेरिका में हुई हैं। इस तरह से अमेरिका में ही कोरोना का कहर सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। आपको बता दें बीते गुरुवार को अमेरिका में 26,946 नए केस सामने आए और 1,711 कोरोना पीड़ितों की मौत हुई है. जबकि इससे एक दिन पहले अमेरिका में 21,712 नए केस आए थे और 1,772 लोगों की मौत हुई थी। पूरी दुनिया के एक तिहाई कोरोना मरीज अमेरिका में ही हैं. यहां 14 लाख से ज्यादा लोग कोरोना से प्रभावित हो चुके हैं।

आंकड़ो की बात करें तो अमेरिका में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या शुक्रवार सुबह तक बढ़कर 14 लाख 57 हजार 293 हो गई है। वहीं कुल 85,197 लोगों की मौत हो चुकी है। राहत की बात ये है कि पूरे अमेरिका में तीन लाख लोग इस बिमारी से ठीक भी हुए हैं। इसके साथ ही अमेरिका का न्यूयॉर्क शहर कोरोना वायरस का सेंटर बना हुआ है। यहां सबसे ज्यादा 353,096 केस सामने आए हैं। सिर्फ न्यूयॉर्क में ही 27,426 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आकर अपनी जान गवां चुके हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर अमेरिका का न्यू जर्सी शहर है। जहां 144,024 कोरोना मरीजों की अबतक पुष्टी हो चुकी है। वहीं न्यूजर्सी में 9,946 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा मैसाचुसेट्स, इलिनॉयस भी सबसे ज्यादा लोग कोरोना से प्रभावित हुए हैं। न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी, कैलिफॉर्निया में सबसे ज्यादा मामले देखने को मिल रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1