आपका दिन मंगलमय हो आज का राशिफल 15 मई 2020

15 मई को ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अष्टमी और शुक्रवार का दिन है | अष्टमी तिथि सुबह 8 बजकर 23 मिनट तक रहेगी | उसके बाद नवमी तिथि लग जायेगी | देर रात 1 बजकर 48 मिनट तक इन्द्र योग रहेगा | इन्द्र योग के दौरान कोई राज्य पक्ष का कार्य रुका हो तो उसे करने पर वह अवश्य पूर्ण होगा | साथ ही सुबह 8 बजकर 31 मिनट से शुरू होकर सारे दिन सारी रात शतभिषा नक्षत्र रहेगा |

मेष राशि- किसी नई योजना को बनाने में आप सफल होंगे | आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी | किसी खास काम में आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा | मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायेदेमंद रहने वाला है | कुछ लोगों को आपसे किसी न किसी तरह की मदद की जरूरत होगी | आगे बढ़ने के नए रास्ते मिलेंगे | विद्यार्थियों को फ़ोन द्वारा शिक्षकों का सहयोग प्राप्त होगा |

वृष राशि- आपको अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे है | कहीं उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा | इस राशि के छात्रों को अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा| साथ ही किसी कम्पटेटिव इग्जाम का परिणाम आपके फेवर में आएगा |आय के नए स्रोत सामने आयेंगे |नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले उस विषय के जानकर व्यक्तिओं से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा|

मिथुन राशि- अपने काम को अच्छी दिशा देने के लिये जितना प्रयास करेंगे, आपके लिये उतना ही बेहतर होगा | आपको धैर्य से काम लेना चाहिए | इस राशि के छात्रों को पढ़ाई में थोड़ी और मेहनत करने की जरुरत है | जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे, जिससे आपके रिश्तों में और मधुरता आएगी | स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहने वाला है | नियमित व्यायाम करने से चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे |

कर्क राशि- अधिकारी वर्ग से आपको पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा | माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा | अनियमित दिनचर्या के कारण आप आलस्य और थकान महसूस होगा | नौकरी में इन्क्रीमेंट और पदोन्नति के योग बन रहें है | ओवर कॉन्फिडेंस जैसी स्थिति बन सकती है, इससे आपको बचकर रहना चाहिए | किसी से बात करते समय वाणी पर संयम रखे | लवमेटस के लिए दिन बढ़िया रहने वाला है |

सिंह राशि- आप उत्साह से भरे रहेंगे | आपके घर का माहौल खुशनुमा रहेगा | आप सभी काम मेहनत से करेंगे | आपकी मेहनत रंग भी लायेगी | जीवनसाथी के साथ रिश्तें और मजबूत होंगे | रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को फायदा होगा | लवमेटस के रिश्तें में नयापन आयेगा | आपके कार्यों में परिवार का सहयोग प्राप्त होगा | कार्यों में माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा | विद्यार्थियों के लिये दिन अच्छा रहने वाला है |

कन्या राशि- आप खुद को उर्जावान महसूस करेंगे | रोजमर्रा के काम बिना किसी रूकावट के पूरे होंगे | पार्टनर के साथ ईमानदारी आपके लिए फायदेमंद रहेगी | किसी काम के लिए की गई कोशिश सफल रहेगी | अपने विचार जाहिर करने और दूसरों को अपने विचारों पर सहमत कराने में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे | विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है | लवमेटस के लिए दिन सामान्य रहने वाला है |

तुला राशि– मेहनत के बल पर आपको धन लाभ हो सकता है | संतान के साथ समय बिताने से आपको ख़ुशी मिलेगी | आप पारिवारिक जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से पूरा कर लेंगे | इस राशि के विद्यार्थी किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने का मन बनायेंगे | अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव आयेंगे | जीवनसाथी आपके व्यवहार से प्रभावित होंगे

वृश्चिक राशि – आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होगा | जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में और मधुरता आयेगी | आप कुछ नया करने की सोचेंगे | इसमें आपको सफलता भी मिलेगी | किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात आपको फायदा दिलायेगी | अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न होंगे | शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बीतेगा | लवमेटस के लिए दिन अच्छा रहाने वाला है |

धनु राशि– आपके सभी काम समय से पूरे होंगे | परिवार के साथ घर पर ही मूवी देखने का प्लान बनेगा | कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा | इस राशि के जो जातक गवर्नमेंट जॉब यानि सरकारी नौकरी करते है, उनका प्रमोशन होने के योग बन रहे है | आपका खुशनुमा व्यवहार घर में ख़ुशी का माहौल बना देगा | कुछ उलझे हुए मामले सुलझ जायेंगे | आप घरेलू काम को निपटाने में सफल रहेंगे |

मकर राशि– आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा | कारोबार की गति धीमी होने से आप थोडा परेशान होंगे | परिवारजनों के साथ खुशियों के पल बितायेंगे | आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी | परिवार के साथ समय बितायेंगे | आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा | ऑफिस का काम घर पर कर रहे लोगों का कार्य समय से पूरा होगा | भाई से रिश्ते में सुधार होगा | शादी-शुदा लोगों के जीवन में खुशियाँ आयेंगी |

कुंभ राशि– घर परिवार में खुशियों का आगमन होगा | कहीं से शुभसमाचार मिलगे से परिवार में उत्सव का माहौल बनेगा | सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी | किसी काम में माता-पिता की ली गई सलाह आपके लिए लाभदायक होगी | भाई-बहनों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे | अगर किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो वह पूरा हो जाएगा | आपका स्वास्थ्य फिट एण्ड फाइन रहेगा |

मीन राशि – पारिवारिक स्तर पर खुशियों में वृद्धि होगी | आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आयेगा, अपने गुस्से को कंट्रोल में आपके लिए फायदेमंद रहेगा | सोशल साईट पर नये दोस्त बनेगे | अपने नये कार्यों को करने का कुछ नया प्लान बनायेंगे | आपको बहुत कुछ नया सिखने को मिलेगा | स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए | लवमेटस के बीच चल रही अनबन समाप्त हो जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1