मरीजों की संख्या 560 के पार, 3 की मौत, देश 21 दिनों के लिए हुआ लॉकडाउन

पूरी दुनियां समेत भारत में कोरोना वायरस ने तबाही मचा रखी है। देशभर में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 11 पहुंच गया है। तमिलनाडु में बीती रात एक और कोरोना संक्रमित मरीज ने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मृतक मदुरैई के रहने वाले थे उनकी उम्र 54 साल थी, और उन्हें डायबिटिज के साथ हाइपरटेंशन पहले से ही था। इसके अलाना देशभर में 560 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बीच 44 लोग पूरी तरह से स्वस्थ्य हो चुके है। भारत में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज महाराष्ट्र और केरल हैं। आपको बता दें महाराष्ट्र में अब तक 107 और केरल में 95 पॉजिटिव केस सामने आए हैं।

हर दिन बढ़ते मामलों को देखते हुए मंगलवार रात प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी ने देशभर में अगले तीन हफ्तों यानी 21 दिन तक के लिए लॉकडाउन का एलान कर दिया है, यानी देश की 130 करोड़ जनता को घरों में ही रहने की सख्त हिदायत दी गई है। लोगो को कहा गया है कि कोरोना को रोकने के लिए ये 21 दिन का वक्त बहुत अहम है। ऐसा करके हम कोरोना के बढ़ते चेन को रोक सकते हैं।

आपको बता दें पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि ‘मेरे देशवासियों, पैनिक होने की कोई जरूरत नहीं है। आवश्यक वस्तुएं, दवाएं राशन और दूध उपलब्ध होंगी। केंद्र के साथ-साथ अन्य राज्य सरकारें इसे सुनिश्चित करने के लिए समन्वय में काम करेंगी। इतना ही नहीं पीएम मोदी ने आगे कहा कि हम को साथ मिलकर COVID -19 से लड़ना है और एक स्वस्थ भारत बनाना है।      

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1