महाराष्ट्र: लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले, 24 घंटे में 221 नए केस

भारत में बीते कुछ हफ्तों में कोरोना संक्रमित मामलों में तेजी से इजाफा देखा गया है। देश के लगभग सभी राज्य कोरोना की चपेट में हैं। इस वक्त महाराष्ट्र भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण का केंद्र बना हुआ है। बता दें महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 221 नए मामले सामने आए हैं और 22 लोगों की मौत हुई है। जिसके बाद महाराष्ट्र में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की मौत की संख्या केवल महाराष्ट्र में 149 हो चुकी है। राज्य में कुल 1982 कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस हैं। केवल मुंबई में ही 1298 लोग संक्रमित पाए गए हैं, और यहां कुल 92 लोगों की मौत हो चुकी है। केवल मुंबई में ही बीते 24 घंटे में 16 लोगों की मौत कोरोना वायरस की वजह से हो गई है। आपको बता दें महाराष्ट्र में दिल्ली के निजामुद्दीन के मरकज में शामिल हुए 755 लोगों का कोरोना टेस्ट कराया गया था, जिसमें से 37 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। महाराष्ट्र के लातूर में 8, यवतमाल में 7, भुलधाना में 5, मुंबई में 3, पुणे, पिम्पारी, छिंछवाड़ और अहमदनगर में 2-2 मामले सामने आ चुके हैं, और हर बीतते दिन के साथ ये आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं।

आपको बता दें कोरोना वायरस का संकट देश में लगातार बढ़ रहा है. कोरोना संक्रमितों की संख्या देश में 8447 तक पहुंच गई है, वहीं 273 लोग कोरोना वायरस की वजह से जान गंवा चुके हैं। इसे देखते हुए देश में लॉकडाउन का आगे बढ़ना तय माना जा रहा है। पीएम मोदी इसकी घोषणा जल्द कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1