देश में कोरोना मरीजों की संख्या साढ़े चार लाख के पार, दिल्ली में हालात बेकाबू

देश में हर गुजरते दिन के साथ कोरोना का संक्रमण भी तेजी से बढ़ रहा है। हर दिन 15 हजार नए केस दर्ज किए जा रहे हैं। मरीजों का आंकड़ा साढ़े चार लाख के पार पहुंच गया है। बीते चार दिन में ही 60 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। अब भारत में कुल मरीजों की संख्या 4 लाख 56 हजार 115 हो गई है, जिसमें 14 हजार 483 लोगों की मौत हो चुकी है। जहां बीते 19 जून को कुल कोरोना मरीजों की संख्या 3 लाख 95 हजार थी, जो चार दिन बाद यानी 23 जून को बढ़कर 4 लाख 56 हजार को पार कर गई। वहीं, 19 जून तक करीब 13 हजार लोगों की मौत हुई थी, जो 23 जून को 14 हजार 483 हो गई है। इन आंकड़ो के हिसाब से महज चार दिन में ही करीब 1500 लोगों ने जान गंवाई हैं। वहीं अन्य देशों की तुलना में भारत में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत कहीं अधिक है। अब तक ढाई लाख से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं।

देश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है। जहां कोरोना के 1,35,796 है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की हालात सबसे ज्यादा खराब है। मुंबई में एक दिन में सिर्फ 846 मामले सामने आए और कुल 42 लोगों की जान चली गई।अब मुंबई में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 68,481 हो गई है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। दिल्ली में अबतक 62,655 मामले सामने आ चुके हैं। दिल्ली में बढ़ते मामलों को देखते हुए बीते मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि दिल्ली में अगले हफ्ते तक कोरोना मरीजों के लिए 20 हजार बिस्तर तैयार हो जाएंगे। इसकी जिम्मेदारीITBP को सौंपी गई है। वहीं तमिलनाडु में 62087 मामलों की पुष्टी हुई है। गुजरात में भी अबतक 27,930 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।

कोरोना के बढ़ते मामलों के आंकड़ों के हिसाब से भारत से दुनिया में कोरोना संक्रमित देशों की सूचि मे चौथे स्थान पर है। वहीं कोरोना ने सबसे ज्यादा लोगों की जान अमेरिका में गई है और यहां सक्रमितों की संख्या भी सबसे अधिक है। बता दें अमेरिका में कुल केस की संख्या 24 लाख से अधिक है और 1.23 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं दूसरे नंबर पर ब्राजील है, जहां कुल केस की संख्या 11 लाख से अधिक है और 52 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। विश्वभर में तीसरे नंबर पर रूस है, जहां कुल मरीजों का आंकड़ा 6 लाख के करीब है और अब तक 8359 लोगों की मौत हो चुकी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1