दिल्ली में बढ़ रही है कोरोना की रफ्तार, 38 हजार से ज्यादा मरीजों की पुष्टी

देश में कोरोना वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 3 लाख 10 हजार से ज्यादा हो गई है। राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के संक्रमण के रफ्तार तेजी से बढ़ रहे हैं। दिल्ली में एक बार फिर एक दिन में दो हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। शनिवार को यहां नए केसेज की संख्या ने पुराने सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार और शनिवार दोनो ही दिन दिल्‍ली में 2 हजार से ज्यादा पॉजिटिव केस सामने आए। शनिवार को 2134 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई। इसके साथ ही यहां अब कोरोना मरीजों की संख्या 38958 हो चुकी है।

विशेषज्ञों की माने तो बीते 15 दिन के आंकड़ों को देखें तो दिल्‍ली और चेन्‍नई में मुंबई से दोगुनी रफ्तार से कोरोना के मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही दिल्‍ली में अहमदाबाद से तीन गुना तेजी से मरीज बढ़े हैं। इसके साथ ही मौत के आंकड़े भी तेजी से बढ़ रहे हैं। दिल्ली में 57 और लोगों की कोरोना वायरस के कारण जान चली गई है, जिसके बाद दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस के कारण 1271 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं अभी भी दिल्ली में 20 हजार से ज्यादा कोरोना के एक्टिव केस हैं। दिल्ली में कुल एक्टिव केस की संख्या 22742 है। साथ ही होम क्वारनटीन में 19,535 कोरोना वायरस के मरीज हैं। वहीं सराकरी आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में अब तक 2,83,239 लोगों के कोरोना के टेस्ट किए जा चुके हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 1547 कोरोना मरीज इलाज के बाद स्वस्थ्य हो चुके हैं। दिल्ली में कुल स्वस्थ्य होने वाले मरीजों की संख्या अब 14,945 है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1