भारत ने चीन के साथ नाथूला सीमा व्यापार किया ठप

खतरनाक Coronavirus दुनिया के 85 देशों में फैल चुका है। चीन के वुहान से शुरू हुई यह महामारी पूरी दुनिया के लिए अब मौत और दहशत का पर्याय बन चुकी है। कोरोना की दहशत केवल इंसानों के जिंदगी तक ही सीमित नहीं है। बल्कि यह मानव जीवन को चैतरफा प्रभावित कर रहा है। वैश्विक बाजार में Corona की दहशत साफ दिख रही है। बाजारों में मंदी है। कारोबारियों और निवेशकों में एक अजीब सी अकर्मण्यता है। लोग त्यौहार नहीं मना रहे हैं। भीड.-भाड़ में जाने से कतरा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय उड़ाने और आवागमन प्रभावित है। पहले ही सुस्ती से जूझ रही वैश्विक अर्थव्यवस्था Corona के भय से और भी ज्यादा सुस्त हो गयी है।

Corona के चलते चीन का व्यापार बुरी तरह से प्रभावित हो चुका है। पूरी दुनिया के बाजारों में धाक जमाए चीनी सामान की मांग और आपूर्ति अचानक काफी कम हो गयी है। वायरस के संक्रमण के भय से चीन के लगभग सभी प्रांतों में उद्योग धंधे बंद पड़े हैं। साथ दूसरे देशों ने चीन से हर तरह का संपर्क लगभग खत्म कर लिया है। कोरोना वायरस का असर भारत-चीन व्यापार पर दिख रहा है। हर साल मई से नवंबर महीने के बीच होने वाला भारत-चीन सीमा व्यापार पर अनिश्चितता के बादल छा गए हैं। राज्य सरकार ने आगामी मई माह में शुरू होने वाले नाथूला सीमा व्यापार को अगले आदेश तक निलंबित कर दिया है।

नाथूला सीमा व्यापार, जिसे वर्ष 2006 में फिर से शुरू किया गया था, सिक्किम के स्थानीय व्यापारी और तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र के व्यापारी भाग लेते आ रहे हैं। इस साल Coronavirus के प्रकोप के कारण व्यापार अनिश्चित बना हुआ है। Corona संक्रमण के डर से तय किया गया है कि अब पर्यटकों को भारत-चीन सीमा नाथूला के लिए परमिट जारी नहीं किया जाएगा। सिक्किम आने वाले पर्यटकों के लिए नाथूला एक प्रमुख आकर्षण रहा है लेकिन अब वे नाथूला नहीं जा पाएंगे। हालांकि यह निर्णय अगले आदेश तक है।

राज्य सरकार ने अगले आदेश तक भूटान सहित सभी देशों के नागरिकों को इनर लाइन परमिट जारी नहीं करने का फैसला किया है। बताया गया है कि सरकार के उपरोक्त निर्णय की जानकारी केंद्रीय गृह मंत्रालय को दी गई है। इसके अलावा स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग ने सिक्किम में पढ़ने वाले विदेशी छात्रों की अनिवार्य स्क्रीनिंग करने का भी फैसला किया है।

Coronavirus के प्रकोप का राजधानी गंगटोक में चल रही मुख्यमंत्री तीरंदाजी प्रतियोगिता पर भी असर पड़ा है। इस प्रतियोगिता में भूटान के प्रतियोगी भी भाग ले रहे थे। हालांकि अब भूटान के 4 दलों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। आगामी होली के त्यौहार के मद्देनजर राज्य सरकार ने लोगों को भीड़ से बचने का सुझाव दिया है और रासायनिक गुलाल के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1