अदिति सिंह को कांग्रेस ने पार्टी से किया निष्कासित

रायबरेली से कांग्रेस की विधायक Aditi Singh ने बसों के मुद्दे पर BJP की लाइन लेते हुए बुधवार को पार्टी पर ही निशाना साधा। उन्होंने प्रियंका गांधी की आलोचना करते हुए कहा कि कि संकट के समय निम्न स्तर की राजनीति की क्या आवश्यकता थी। कांग्रेस ने इसे गंभीरता से लेते हुए विधायक Aditi Singh को पार्टी की महिला विंग के महासचिव पद से निलंबित कर दिया। साथ ही उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, सूत्रों के अनुसार BJP, Congress का गढ़ रही रायबरेली संसदीय सीट के लिए भाजपा अदिति सिंह को पोषित कर रही है।

उन्होंने बुधवार को ट्वीट कर कहा था कि आपदा के समय इस तरह की निम्नस्तरीय राजनीति उचित नहीं है। उस समय ये बसें कहां थीं जब कोटा में यूपी के विद्यार्थी फंसे थे।

कांग्रेस विधायक Aditi Singh ने ट्वीट में लिखा है कि आपदा के वक्त ऐसी निम्न सियासत की क्या जरूरत। Congress ने कामगार व श्रमिकों की मदद के लिए एक हजार बसों की सूची भेजी, उसमें भी आधी से ज्यादा बसों का फर्जीवाड़ा, 297 कबाड़ बसें, 98 ऑटो रिक्शा व एबुंलेंस जैसी गाड़ियां, 68 वाहन बिना कागजात के, ये कैसा क्रूर मजाक है, अगर बसें थीं तो राजस्थान, पंजाब, महाराष्ट्र में क्यूं नहीं लगाई।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1