झारखंड में चुनाव प्रचार के लिए प्रियंका गांधी ने झारखंड आने से साफ इंकार कर दिया है। वहीं खबर तो ये भी है कि राहुल गांधी विदेश जा रहे हैं। राहुल के विदेश जाने की सूचना से कांग्रेसी कार्यकर्ता निराश हो गए हैं। हताश कांग्रेसियों के लिए सोनिया गांधी ने प्रचार के लिए आने पर हामी भर दी है। इस बीच, सोनिया गांधी के आने की सूचना से कांग्रेसी खुश नजर रहे हैं। दूसरे चरण के अंत या तीसरे चरण में उनके झारखंड आने की संभावना है।
सूत्रों की माने तो पहले स्वास्थ्य कारणों से उनके चुनाव प्रचार से दूर रहने की बात कही जा रही थी लेकिन गांधी परिवार की मौजूदगी के नाम पर वो आएंगी। सूत्रों के अनुसार पूरे चुनाव में वो सिर्फ एक बार ही आएंगी। सोनिया गांधी के आने की तारीख तय की जा रही है। स्टार प्रचारकों की दूसरी सूची में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, सचिन पायलट, शत्रुघ्न सिन्हा, कीर्ति आजाद समेत कई और नेताओं के नाम स्टार प्रचारकों की सूची में जोड़ दिया गया है।