Rajasthan Politics

कांग्रेस राज में ‘कांग्रेस’ नेता की बीकानेर में सरेराह जानलेवा पिटाई, जानिए पूरा मामला

राजस्थान में कांग्रेस राज (Congress Government) में बीकानेर में एक कांग्रेस नेता की बदमाशों ने सरेराह जमकर पिटाई की। बदमाश बीकानेर के नोखा के देहात कांग्रेस (Congress)अध्यक्ष मेघ सिंह (Megh Singh) को तब तक लाठियों से पिटते रहे जब तक वे खुद नहीं थक गये। हमले में मेघ सिंह(Megh Singh)बुरी तरह से घायल हो गये। उन्हें बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देहात कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष की पिटाई का यह वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि हमले में सिंह के पैरों में करीब 10 फ्रैक्चर हो गये। इस संबंध में गुरुवार देर रात तक पुलिस में कोई केस दर्ज नहीं किया गया है।

जानकारी के अनुसार नोखा के देहात कांग्रेस(Congress) अध्यक्ष मेघ सिंह (Megh Singh) गुरुवार को अपने परिवार सहित देशनोक करणी माताजी के दर्शन कर वापिस लौट रहे थे। इसी दौरान बीकानेर-नोखा सड़क मार्ग पर हिम्मतसर गांव में बदमाशों ने अपनी कार मेघ सिंह की कार के आगे लगाकर उसे जबरन रुकवा लिया। उसके बाद हमलावरों ने मेघ सिंह(Megh Singh) को जबरन खींचकर कार से बाहर निकाल लिया और उन पर लाठियां बरसानी शुरू कर दी। जमीन पर गिरे सिंह अपने बचाव के लिये हाथ-पैर मारते रहे लेकिन हमलावरों को उन पर जरा भी तरस नहीं आया। वे मेघ सिंह (Megh Singh) को तब तक मारते रहे जब तक वे खुद थक नहीं गये।

भीड़ तमाशबीन बनकर खड़ी रही और वीडियो बनाती रही
इस दौरान सिंह के साथ रहे कुछ परिजनों ने उनको बचाने की कोशिश की लेकिन हमलावरों ने उन्हें भी पीटा। भीड़ वहां तमाशबीन खड़ी रही और मेघ सिंह(Megh Singh) की पिटते देखती रही। लोग सिंह को बचाने की बजाय उनका वीडियो बनाते रहे। हमलावरों ने सिंह की कार पर भी लाठियां बरसाकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। बाद में जब मेघ सिंह बुरी तरह से घायल हो गये तो हमलावर वहां से अपनी कार में बैठकर फरार हो गये। परिजन तत्काल मेघ सिंह(Megh Singh) को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल ले गये। वहां उन्हें भर्ती किया गया है।

पुलिस ने मारपीट की वजह बतायी पुरानी रंजिश
बताया जा रहा है कि हमले में सिंह के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गये। उनके पैरों में करीब 10 फ्रैक्चर बताये जा रहे हैं। यह हमला किसने किया और क्यों किया इसका अभी पता नहीं चल पाया है। इस संबंध में गुरुवार देर रात को कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है। लेकिन पुलिस ने इसे किसी पुरानी रंजिश का परिणाम बताया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1