LPG Price Hike: कमर्शियल और FTL सिलेंडर फिर महंगे, जानें नए रेट

Cylinder Price Hike : जून की शुरुआत आम लोगों और कारोबारियों के लिए महंगाई की खबर लेकर आई है। तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में करीब 42 रुपये और 5 किलो FTL सिलेंडर की कीमत में 11 रुपये की बढ़ोतरी की है। नई दरें 1 जून की आधी रात से लागू हो चुकी हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है।

दिल्ली में 42 रूपये बढ़ी कीमत
महीने की शुरुआत के साथ ही कमर्शियल LPG सिलेंडर महंगे हो गए हैं। दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 42 रुपये बढ़कर 3113.50 रुपये पहुंच गई है, जबकि कोलकाता में इसमें 53.50 रुपये की बढ़ोतरी के बाद नई कीमत 3255.50 रुपये हो गई है। वहीं 5 किलो FTL सिलेंडर भी 11 रुपये महंगा होकर दिल्ली में 821.50 रुपये का हो गया है। नई दरें 1 जून से लागू हैं। हालांकि घरेलू LPG सिलेंडर उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली है, क्योंकि उनकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर
कमर्शियल और FTL LPG सिलेंडर के दाम बढ़ने से महंगाई का असर और बढ़ सकता है। होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारों की लागत बढ़ने का असर आम उपभोक्ताओं तक पहुंचने की संभावना है। हाल के समय में पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच गैस सिलेंडर की यह बढ़ोतरी लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल सकती है। खासकर मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ऊर्जा कीमतों पर दबाव बना हुआ है, जिसका असर घरेलू बाजार में भी दिखाई दे रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1