उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी, 12 ट्रेनें प्रभावित, यात्री परेशान

आज भी दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग की माने तो अगले एक दो दिनो में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में घने कोहरे के साथ शीतलहर जैसे हालात बने रहेंगे। इन भागों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहने का अनुमान है। साथ ही पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में पाला पड़ सकता है।

राजधानी दिल्ली में आज सुबह भी काफी ठंड और कोहरा देखने को मिला। यहां न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा हवा में नमी का स्तर 97 प्रतिशत दर्ज किया गया। वहीं उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड की वजह से 12 ट्रेनें 3 से 8 घंटे तक देरी से चल रही हैं। नांदेड़ से अमृतसर जाने वाली सचखंड एक्सप्रेस करीब सात घंटे की देरी से चल रही है जबकि डिब्रूगढ़ से दिल्ली के बीच चलने वाली डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से चल रही है। इसके अलावा दिल्ली से बिहार और पश्चिम बंगाल के बीच चलने वाली लगभग सभी ट्रेने 2 से 3 घंटे देरी से चल रही है। जिससे यात्रीयों को भी कफी परेशानी हो रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1