सुबह 10.30 बजे कैबिनेट की बैठक आज, NPR पर हो सकती चर्चा

नागरिकता संशोधन कानून और NRC को लेकर देशभर में मचे बवाल और विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार की आज बैठक होगी। आज होनी वाली बैठक में मोदी सरकार राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर यानी NPR को अपडेट करने का फैसला ले सकती है। आज पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में अन्य मामलों पर भी अहम फैसले लिए जा सकते हैं। आपको बता दें NPR  के लिए 31 जुलाई को काम की प्रक्रिया शुरू करने की अधिसूचना भी जारी कर दी गई थी। आज होने वाली कैबिनेट की बैठक में 2021 की जनगणना और NPR को अपडेट करने की औपचारिक मंज़ूरी मिल सकती है। इसके लिए कैबिनेट करीब 8500 करोड़ रुपए के बजट को मंज़ूरी दे सकती है। आपको बता दे साल 2010 में पहली बार NPR बनाने की शुरुआत हुई थी। बंगाल और केरल सरकार पहले ही अपने राज्यों में NPR के लिए जारी प्रक्रिया को स्थगित कर चुके हैं।

गृह मंत्रालय के तहत आने वाली ऑफिस ऑफ द रजिस्ट्रार जनरल एंड सेंसस कमिश्नर की वेबसाइट के मुताबिक NPR यानि नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर, वो ब्योरा होता है जिसमें देश में रहने वाले हर एक नागरिका की पूरी जानकारी होती है, जैसे देश के निवासियों की पहचान से जुड़ी हर तरह की सूचना अंकित किया जाता है। नाम, पता, पेशा, शिक्षा जैसी 15 जानकारियां मांगी जाएंगी. लोगों की फोटो, फिंगर प्रिंट, रेटिना की भी जानकारी ली जाएगी।  इस बार भी NPR के लिए आंकड़े जुटाने का काम 2020 में 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1