नेशनल अवॉर्ड समारोह में अक्षय, आयुष्मान समेत इन कलाकारों ने मारी बाजी

देश की राजधानी दिल्ली में 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन सोमवार शाम को किया गया। इस राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में फिल्म जगत के कई जानीमानी हस्तीयों ने शिरकत की। जिसमें बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना ने अपनी फिल्म ‘अंधाधुन’ के लिए पहली बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किया। उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने आयुष्मान खुराना को सम्मानित किया। आयुष्मान के अलावा एक्टर विक्की कौशल को भी उनकी फिल्म ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिया गया। ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ के लिए ही फिल्म मेकर आदित्य धर को बेस्ट डायरेक्टर और शाश्वत सचदेव को बेस्ट बैकग्राउंड म्यूजिक का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया। वहीं बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन को भी बेस्ट सोशल फिल्म के लिए चुना गया।  

बॉलीवुड सितारों के अलावा 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में साउथ के कलाकारों को भी सम्मानित किया गया। साउथ इंडियन एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। ये पुरस्कार कीर्ति ने उनकी तेलुगु फिल्म ‘महानती’ में गुजरे जमाने की सुपरस्टार सावित्री का किरदार निभाने के लिए दिया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1